फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Phagwara Police has arrested Son of former Jathedar of Akal Takht Sahib from Jalandhar with Weapons 

जालंधर: श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार का बेटा गिरफ्तार, टिफिन बम और आरडीएक्स बरामद

Fri, 20 Aug 2021 02:54 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/फगवाड़ा (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/फगवाड़ा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Aug 2021 02:54 PM IST
सार

त्योहारी सीजन के दौरान आतंकवादी पंजाब के अमृतसर, जालंधर और लुधियाना जिले के धार्मिक स्थलों पर कहीं भी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। आईबी की सूचना के बाद गुरुवार को ही पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था और पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी थी।

विज्ञापन
Phagwara Police has arrested Son of former Jathedar of Akal Takht Sahib from Jalandhar with Weapons 
आरोपी गुरमुख सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कपूरथला पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर पिस्तौल और गोला-बारूद के साथ-साथ भारी मात्रा में ग्रेनेड और टिफिन बम बरामद किया है। यह सारी खेप पाकिस्तान से आई थी। एजेंसियां इस जांच में जुट गईं हैं कि यह खेप यहां तक कैसे पहुंची। 

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे के भाई श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे का बेटा गुरमुख सिंह बराड़ निवासी हरदयाल नगर भी शामिल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इनके तार अमृतसर में फेंके गए हथियारों की बरामदगी से भी जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन


एसएसपी हरकंवप्रीत सिंह खख को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर 73बी निवासी सुखविंदर सिंह पुत्र गगनदीप सिंह, गली नंबर दो गुरुनानक पुरा फगवाड़ा को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध पिस्टल बरामद की थी। पूछताछ के दौरान गगन ने खुलासा किया कि उसके पास से बरामद पिस्टल हथियारों की एक बड़ी खेप का हिस्सा था जिसे पिछले कुछ महीनों में ड्रोन के जरिये सीमा पार से भेजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी खुलासा किया कि खेप का बड़ा हिस्सा जालंधर के गुरमुख सिंह ने छिपाया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भाई जसबीर सिंह रोडे के घर दबिश देकर उनके बेटे गुरमुख सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और 2 हथगोले, डेटोनेटर का 1 बॉक्स, 2 ट्यूब, एक उच्च विस्फोटक पीले तार (पाकिस्तानी), भारतीय मुद्रा लगभग 3.75 लाख, एक लाइसेंसी हथियार, 14 भारतीय पासपोर्ट, एक पिस्टल, 2 मैगजीन सहित, पांच गोलियां उसके पास से बरामद कीं। 

उन्होंने आगे खुलासा किया कि बस स्टैंड जालंधर के पास उनके कार्यालय में एक टिफिन बम और अन्य विस्फोटक सामग्री छिपाई गई थी। पुलिस टीमों ने तुरंत गुरमुख सिंह के कार्यालय पर छापा मारा और तलाशी के दौरान वहां से तीन हथगोले, एक टिफिन बम, चार पिस्टल मैगजीन और पैकेजिंग सामग्री बरामद की।


अब तक की गई प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह खेप आईएसआई और पाक आधारित खालिस्तान समर्थक आतंकवादी समूहों द्वारा भेजी गई एक बड़ी खेप का हिस्सा था, जिसमें आईएसवाईएफ भी शामिल है। इस संबंध में, कपूरथला पुलिस ने गुरमुख सिंह और गगनदीप सिंह के खिलाफ थाना सदर, फगवाड़ा में मामला दर्ज किया है। ज्ञात हो कि 08 अगस्त को अमृतसर (ग्रामीण) पुलिस ने गांव दलके, थाना लोपोके से आरडीएक्स स्थापित टिफिन बम बरामद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed