फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Parking attendant murdered in Maqsudan vegetable market of Jalandhar

Jalandhar: सब्जी मंडी के पार्किंग कर्मी की हत्या, तेजधार हथियारों से किए कई वार, दो दिन में दूसरी वारदात

Sat, 11 Feb 2023 01:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 01:23 PM IST
सार

मृतक सतनाम उर्फ सत्ता घुम्मण निवासी बैंक कॉलोनी वेरका मिल्क प्लांट जालंधर भी बदमाश था और मकसूदां सब्जी मंडी में पार्किंग कारिंदा था। उसका हाल ही में बाजार में एक व्यापारी से चौकीदारी को लेकर विवाद हो गया था।

विज्ञापन
Parking attendant murdered in Maqsudan vegetable market of Jalandhar
मृतक सत्ता। - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी में शनिवार तड़के पार्किंग कारिंदे की हत्या कर दी गई। दो दिनों में यह दूसरी वारदात है। हत्यारों ने मर्डर के बाद शव को भीड़ भाड़ वाले इलाके बल्टर्न पार्क में फेंक दिया, जब लोगों ने खून से लथपथ लाश देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


मृतक सतनाम उर्फ सत्ता घुम्मण निवासी बैंक कॉलोनी वेरका मिल्क प्लांट जालंधर भी बदमाश था और मकसूदां सब्जी मंडी में पार्किंग कारिंदा था। उसका हाल ही में बाजार में एक व्यापारी से चौकीदारी को लेकर विवाद हो गया और दोनों गुटों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई है। हत्या सुबह मंडी खुलने से पहले 3 से 4 बजे के बीच में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मंडी के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक कर रहे हैं। वहीं जिन लोगों से सतनाम का झगड़ा हुआ था उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर शहर में 2 दिन में यह लगातार दूसरी हत्या है इससे पहले दमोरिया पुल के नीचे नशेड़ी युवकों ने चंद पैसों के लिए प्रवासी मजदूर को तेजधार हथियारों से मारकर मौत के घाट उतार दिया था। लूटपाट और चोरी के बाद हत्याओं की वारदातों से लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed