फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   One Thousand kilogram Heroin Recovered From Punjab Border during Last 28 Weeks

खुलासा: पंजाब के युवाओं को तस्कर बना रही आईएसआई, 28 माह में सरहद से मिली एक हजार किलो हेरोइन 

Mon, 06 Sep 2021 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Sep 2021 11:10 AM IST
सार

पिछले 18 माह में पंजाब पुलिस की तरफ से 700 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की जा चुकी है और करीब 250 तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तस्करों की 118 करोड़ रुपये की प्रापर्टी अटैच की जा चुकी है। 

विज्ञापन
One Thousand kilogram Heroin Recovered From Punjab Border during Last 28 Weeks
ड्रग्स - फोटो : demo

विस्तार

पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) पंजाब के जरिये भारत में अवैध ड्रग्स की आपूर्ति कर रही है। हेरोइन आतंकियों के लिए भारत में तस्करी करके धन जुटाने के लिए प्रमुख मादक पदार्थ रहा है और पंजाब की सीमा आईएसआई का सॉफ्ट टारगेट रही है। भारत से सटी पाकिस्तान की 3,323 किलोमीटर सीमा में से 553 किमी पंजाब से जुड़ी हुई है और 1 जनवरी 2019 से 31 मई 2021 तक पिछले ढाई वर्षों में पंजाब सीमा से 979 किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन जब्त की गई। जबकि माना जाता है कि इससे कई गुना हेरोइन पंजाब में पहुंच भी चुकी है और आगे सप्लाई भी कर दी गई।

विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2020 में पंजाब सीमा पर 506.241 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई, जबकि 2019 में 232.561 किलो हेरोइन जब्त की गई थी। 2021 में 31 मई तक 241.231 किलोग्राम हेरोइन जब्त की जा चुकी है। इंटेलिजेंस सर्विसेज के उच्च अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पाक की खुफिया एजेंसी ने पंजाब सीमा पर बसे गांवों के युवाओं के अलावा गैंगस्टरों को भी अपने साथ तस्करी के कारोबार में लिप्त कर लिया है। सीमावर्ती गांवों में हेरोइन की खेप भेजने के बाद कोरियर इसको आगे सप्लाई कर रहे हैं, जो आगे बड़े शहरों के अलावा पंजाब के अन्य हिस्सों में सप्लाई की जा रही है। 
विज्ञापन



18 माह में 250 तस्कर गिरफ्तार
हालात यह हैं कि पिछले 18 माह में पंजाब पुलिस की तरफ से 700 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की जा चुकी है और करीब 250 तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तस्करों की 118 करोड़ रुपये की प्रापर्टी अटैच की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के 50 से अधिक गैंगस्टर तस्करी से जुड़े
सूत्रों की माने तो पंजाब में नामी गैंगस्टर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इस धंधे से जुड़ गए हैं, जिनके तार सफेदपोश नेताओं से भी हैं। एजेंसियों के मुताबिक, पंजाब के चार दर्जन से अधिक नामी गैंगस्टर इस कारोबार से ताल्लुकात रखे हुए हैं, जिन्होंने अपने गुर्गों को तस्करी के कारोबार में लगा रखा है।


अंतरराष्ट्रीय ड्रग दिवस पर 1300 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स पकड़ी
पंजाब में नशे की तस्करी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में अंतरराष्ट्रीय ड्रग दिवस पर पंजाब में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा के ड्रग्स को काबू किया गया, जिसमें 659 किलो हेरोइन की खेप थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed