फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   One injured in firing

रंजिश में गोलियां चलाने से एक घायल

Thu, 05 Nov 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 05 Nov 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
One injured in firing
पुरानी रंजिश की वजह से किला मोहल्ला इलाके में वीरवार को सरेआम गोलियां चलने से दहशत फैल गई। हमलावर गोलियां चलाने के बाद फरार हो गए।
विज्ञापन



एडीसीपी सिटी जे इलेनचेलियन और एसएचओ तीन कुलवंत सिंह ने मौके पर पहुंच जायजा लिया। पुलिस ने मनु सूरी और पंचम समेत तीन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।


आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस दौरान कुलदीप नामक व्यक्ति घायल हुआ है। उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

सिविल अस्पताल में भर्ती कुलदीप ने बताया कि वह सैलून के बाहर खड़ा था। इस दौरान वहां पर मनु सूरी और पंचम आकर बदमाशी करने लगा। इस दौरान ईंट और पत्थर भी चलाए गए। इस बीच काले कपड़े पहने एक युवक आया। उसने रिवाल्वर निकालकर तीन-चार फायर किए। इसमें कुलदीप घायल हो गया।  
विज्ञापन



वहीं मनु सूरी की मां आशा सूरी का कहना है कि घटना के समय उसका बेटा घर पर ही था। इस बीच कुलदीप घर में घुस आया और गाली गलौच करने लगा।

महिला ने कहा कि कुलदीप ने आरोप लगाया था कि उसके बेटे जानू को मनु सूरी अवैध केस में फंसा रहा है। इसे लेकर बहस हो गई।

उनके घर में कुलदीप और उसके साथियों ने आकर उलटा बदमाशी की थी। इसके बाद कुलदीप बाहर चला गया और बाजार में जाकर उनका आपस में टकराव हो गया।


एसएचओ कुलवंत सिंह का कहना है कि पुलिस ने मनु सूरी, पंचम व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed