{"_id":"69635ace6cf6d6d6350f9da5","slug":"newlywed-bride-died-in-phagwara-a-month-after-her-wedding-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एक महीना पहले शादी... पति करने लगा कार की डिमांड; नई नवेली दुल्हन को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: एक महीना पहले शादी... पति करने लगा कार की डिमांड; नई नवेली दुल्हन को मार डाला
Sun, 11 Jan 2026 01:40 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:40 PM IST
सार
पंजाब के फगवाड़ा में नई नवेली दुल्हन की मौत पर मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने महिला के पति और तीन ननदों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति कार की डिमांड कर रहा था।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फगवाड़ा में नई नवेली दुल्हन की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर बेटी को मारने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की पहचान उमा बसरा के तौर पर हुई है। उमा बसरा की शादी एक महीने पहले हुई थी। उमा बसरा की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। हालांकि मायके वालों का आरोप है कि ससुरालियों ने उसे जहर देकर मारा है। लुधियाना के डीएमसी में इलाज के दौरान उसकी मौत के बाद परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन
मृतका के शव को सतनामपुरा पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया था। मृतका के मायका परिवार ने शनिवार को सतनामपुरा थाना पहुंच कर रोष प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सतनामपुरा थाना इंचार्ज हरदीप सिंह मान ने बताया कि बहराम थाना के अंतर्गत मुन्ना गांव की उमा बसरा की शादी गांव मानावाली निवासी रामलाल के साथ एक महीना पहले हुई थी। आरोप है कि उमा बसरा का पति राम लाल शादी के बाद गाड़ी की डिमांड कर रहा था। परिवार ने शादी के दौरान बेटी को अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था। लेकिन आरोपी पति रामलाल और उसकी तीन बहनों ने उमा को जहर देकर मार दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में कर सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है और महिला के पति और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के मायके परिवार के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
वहीं मायका परिवार के लोगों ने बताया कि 26/11/2025 को उन्होंने उमा की शादी की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के एक महीने बाद ही उमा के ससुराल वालों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। लड़की के ससुराल वाले उससे गाड़ी की मांग कर रहे थे तथा उन्होंने शादी के बाद से ही उसे कम दहेज लाने के लिए तंग करना शुरू कर दिया था। ससुराल वालों ने उसे जबरन कोई जहरीली वस्तु खिलाई है जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के मायका परिवार ने पुलिस के विरुद्ध रोष प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम करने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से हटा दिया> मृतका के मायके परिवार ने पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार ना करने के गंभीर आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग की है।