फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   murder in noorhehal, punjab, crime

दोस्त ही निकला कातिल, सुपारी देकर हत्या करवाई

Sat, 30 Jan 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरमहल
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरमहल Updated Sat, 30 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
murder in noorhehal, punjab, crime
देहात पुलिस ने नूरमहल के ड्राईक्लीनर विनोद कुमार की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान शिव कुमार निवासी नूरमहल और  नवदीप जोशी उर्फ सोनू निवासी गांव उप्पल भूपा के रूप में हुई है। शिव कुमार विनोद कुमार का दोस्त था उसने उसकी हत्या के लिए सुपारी दी थी। शिव को विनोद की पत्नी से लगाव था। विनोद को मरवाकर वह उसकी पत्नी से संबंध बढ़ाना चाहता था।

इसके चलते उसने नवदीप जोशी को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। विनोद की हत्या के लिए जम्मू-कश्मीर से पिस्टल मंगवाई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए देहात पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था। इसकी अगुवाई एसपी इंवेस्टीगेशन हरकंवलप्रीत सिंह खख कर रहे थे।

नकोदर के डीएसपी देहात बलकार सिंह ने बताया कि 22 जनवरी की सुबह नूरमहल निवासी ड्राईक्लीनर विनोद कुमार अपनी बेटियों को स्कूल छोड़कर वापस आ रहा था। रास्ते में उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर थाना नूरमहल में हत्या का केस दर्ज कर लिया था। डीएसपी ने बताया कि करीब सवा माह पहले भी विनोद को मारने के इरादे से उसने हमला किया था लेकिन वह बच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed