फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   murder, exchanging wine, member of panchayat, police case, faridkot, jalandhar, punjab

शराब बदलने के तकरार में शिअद पंच की हत्या

Tue, 03 Jan 2017 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरगाड़ी (फरीदकोट)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरगाड़ी (फरीदकोट) Updated Tue, 03 Jan 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
murder, exchanging wine, member of panchayat, police case, faridkot, jalandhar, punjab
Murder
गांव झक्खड़वाला में सोमवार रात शराब बदलने को लेकर हुए मामूली तकरार के बाद शराब ठेकेदारों ने शिअद से संबंधित दलित पंच व उसके भतीजे को तेजधार हथियारों से बुरी तरह काट डाला।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल पंच जसविंदर सिंह उर्फ राजा (33) व उसके भतीजे दविंदर सिंह (20) को कोटकपूरा के सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जसविंदर को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके भतीजे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


थाना बाजाखाना पुलिस ने मृतक पंच की पत्नी गुरप्रीत कौर के बयान पर शराब ठेकेदार के छह कारिंदों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में गुरप्रीत कौर ने बताया कि उसका पति मजदूरी का काम करता है। सोमवार देर शाम जब उसका पति घर नहीं लौटा तो वह अपने भतीजे दविंदर सिंह को साथ लेकर शराब ठेके की तरफ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां जाकर उन्होंने देखा कि शराब ठेकेदार के कारिंदे उसके पति के साथ शराब बदलने पर तकरार कर रहे थे। बीच बचाव करने पर वह उसके पति व भतीजे पर टूट पड़े और तेजधार किरचों के साथ दोनों पर वार करने लगे। गंभीर रूप से घायल हुए दोनों को सिविल अस्पताल कोटकपूरा पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया।


जानकारी मिलने पर एसएसपी दर्शन सिंह, सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह भाटी व एसएचओ बाजाखाना गुरदीप सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे। एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि पुलिस ने शराब ठेकेदार के कारिंदों बलतेज सिंह, अश्विनी कुमार शर्मा उर्फ अमित, गुरप्रीत सिंह उर्फ सोनी, बलजीत सिंह बल्ली, तारा सिंह व विकास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और नामजद आरोपियों में से तीन आरोपियों अश्विनी, गुरप्रीत सिंह व तारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed