फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Misdeed with girl in Jalandhar

Jalandhar Crime: पड़ोस में रहती नाबालिग दिव्यांग से दुष्कर्म, घर पर अकेली बच्ची को देख हैवान बना युवक

Mon, 10 Jun 2024 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Jun 2024 12:30 PM IST
सार

लड़की के माता-पिता बाहर गए हुए थे तभी आरोपी उनके घर में घुसा और 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर भाग गया।

विज्ञापन
Misdeed with girl in Jalandhar
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जालंधर में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक चाचा ने मुंह बोली दिव्यांग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। 
विज्ञापन


लड़की के पिता ने कहा कि उनके क्वार्टर के बगल वाले क्वार्टर में स्वर्णजीत सिंह रहता है। वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। उस समय उसकी पत्नी भी उसके साथ नहीं थी। पिता ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान उसकी 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। जब वह वापस लौटा तो उसने स्वर्णजीत सिंह को अपने क्वार्टर से भागते हुए देखा। जब वह अंदर गया तो उसने देखा कि उसकी बेटी की हालत बहुत खराब थी और वह रो रही थी। परिजन लड़की को तुरंत अस्पताल ले गए तो उन्हें पूरी घटना का पता चला। 
विज्ञापन


थाना एक की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने लड़की के पिता के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है। परिवार ने बताया कि आरोपी अक्सर उनके घर आता था और वह लड़की को अपनी भतीजी कहता था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed