{"_id":"6684fedf40e818d9660f4eb1","slug":"men-killed-uncle-in-land-dispute-in-jalandhar-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: जमीन विवाद में भतीजों ने ले ली चाचा की जान, खेतों में घूम रहे बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: जमीन विवाद में भतीजों ने ले ली चाचा की जान, खेतों में घूम रहे बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला
Wed, 03 Jul 2024 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 03 Jul 2024 01:03 PM IST
सार
लखवीर सिंह उर्फ लक्खा का अपने बड़े भाई के बेटों से जमीन का विवाद चल रहा था। भतीजा जसविंदर सिंह चाचा लखवीर सिंह को खेतों में सिंचाई करने और कुएं पर जाने से रोकता था।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में शाहकोट कस्बे के पास जमीन विवाद में भतीजे ने अपने चाचा पर जानलेवा हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लखवीर सिंह उर्फ लक्खा (65) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में दो भतीजों समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
लखवीर सिंह उर्फ लक्खा का अपने बड़े भाई के बेटों से जमीन का विवाद चल रहा था। भतीजा जसविंदर सिंह चाचा लखवीर सिंह को खेतों में सिंचाई करने और कुएं पर जाने से रोकता था। जमीन विवाद को लेकर दोनों के बीच केस भी चल रहा था और कई बार तल्खी भी हो चुकी थी।
रविवार सुबह करीब 10 बजे लखवीर सिंह खेतों में घूम रहा था, तभी अचानक मक्के के खेत से निकल रहे उसके भतीजों ने उस पर हमला कर दिया। लक्खा को उपचार के लिए शाहकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत निजी अस्पताल भेजा गया पर इलाज के दौरान लखवीर सिंह की मौत हो गई। इसके बाद जब घटना की जानकारी शाहकोट थाने की पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी अमन सैनी अपनी टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंचे। मामले में पुलिस ने भतीजे तीर्थ राम व सरबजीत (दोनों), उनकी मां इंद्रजीत कौर व सुखजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।