फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   manappuram loot, two arrest, punjab crime, jalandhar

मणाप्पुरम लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Sep 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर Updated Sat, 03 Sep 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
manappuram loot, two arrest, punjab crime, jalandhar
जालंधर में मणाप्पुरम लूट कांड में शनिवार को पकड़े आरोपियों के साथ पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
मणाप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी में तीन करोड़ के सोना लूटकांड में पुलिस के लंबे हाथ लुटेरों तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने जालंधर के सैनिक विहार के रहने वाले दो लोगों को काबू कर लिया है। सात लोग फरार हैं। पुलिस ने लूट का एक किलो सोना, एक पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद कर लिए हैं।

पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला, डीसीपी हरजीत सिंह, एडीसीपी क्राइम विवेकशील सोनी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मणाप्पुरम सोना लूटकांड पुलिस के लिए चुनौती था। इसके लिए छह लोगों की टीम तैयार की गई थी। पुलिस की एक टीम लुटेरों के बारे में जांच कर रही थी। इस दौरान पता चला कि लुटेरों की सक्रियता सैनिक विहार इलाके में देखी गई थी। पुलिस की टीम ने वहां कोठी में दबिश दी और वहां से सुखविंदर सिंह बब्बू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक अन्य युवक सुरजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया है। कमिशनर शुक्ला ने बताया कि जिन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया था उनके तार फरीदाबाद, लुधियाना मणाप्पुरम लूटकांड से जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं और वह दूसरे प्रदेश में ट्रक व टिप्पर चलाते थे। वहीं से वह यूपी, बिहार और ओडिशा के गिरोह के संपर्क में आ गए और एक नया गिरोह संगठित हो गया। गिरोह ने जालंधर के मणाप्पुरम फाइनांस कंपनी को चुना और यहां पर सुखविंदर सिंह व सुरजीत सिंह की मदद लेकर रामामंडी मणाप्पुरम लूटकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस गिरोह को बेनकाब करने के लिए टेक्नोलॉजी की सहायता ली। उन्होंने बताया कि गिरोह नौ सदस्यीय है। छह सदस्यों ने वारदात को अंजाम दिया था जबकि तीन सदस्य इस गिरोह के लिए पूरी प्लानिंग कर ऑपरेट कर रहे थे। पुलिस अब सात लोगों की तलाश कर रही है। पता चला है कि सात लोगों में वह युवक भी शामिल हैं जिन्हाेेंने फरीदाबाद और लुधियाना में भी लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।


कमिश्नर शुक्ला का कहना है कि इस मामले में आरोपियों की पहचान हो चुकी है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए यूपी, बिहार व उड़ीसा में टीमों को रवाना किया गया है। जिक्रयोग है कि जालंधर के रामामंडी इलाके में मणाप्पुरम फाइनेंस कंपनी में कुछ दिन पहले तीन किलो सोना लूट लिया गया था। इसकी कीमत तीन करोड़ रुपये के करीब थी। इस घटना के बाद सनसनी फैल गई थी और पुलिस इस केस में मोबाइल लोकेशन को लेकर सर्च कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed