{"_id":"612ceccc8ebc3e887a34c746","slug":"man-threw-acid-on-woman-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में खौफनाक वारदात: फैक्ट्री में साथ काम करने वाले व्यक्ति ने महिला पर उड़ेली तेजाब की बोतल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में खौफनाक वारदात: फैक्ट्री में साथ काम करने वाले व्यक्ति ने महिला पर उड़ेली तेजाब की बोतल, अस्पताल में भर्ती
Mon, 30 Aug 2021 08:12 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 30 Aug 2021 08:12 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, महिला की हालत नाजुक है और अस्पताल में भर्ती है। फैक्ट्री कर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। हालांकि उसने महिला पर तेजाब क्यों फेंका, इसकी वास्तविक वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में सोमवार सुबह दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। घटना फोकल प्वाइंट की है। यहां एक दिव्यांग महिला पर साथ काम करने वाले श्रमिक ने तेजाब फेंक दिया। वारदात मामूली कहासुनी के बाद हुई तो काम करने वाले व्यक्ति ने तेजाब की बोतल महिला के सिर पर डाल दी। तेजाब को फैक्टरी में ही इस्तेमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन
पीड़ित महिला मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की रहने वाली है। कुछ वर्ष पहले फैक्टरी में काम करते समय उसका एक पैर आंशिक रूप से खराब हो गया था। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
महिला की बहू ने बताया कि आरोपी सोहन लाल करीब पांच वर्षों से सास का परिचित है। वह अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था और साथ बैठकर खाते-पीते भी थे। दोनों नट बोल्ट बनाने वाली फैक्टरी में काम करते थे।
विज्ञापन
सोमवार को पीड़िता के साथ सोहन लाल की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी सोहन लाल ने महिला के मुंह पर तेजाब फेंक दिया। फैक्टरी में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने सोहन लाल को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। फिलहाल तेजाब फेंकने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।