फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man Murdered on night of Lohri in Jalandhar

Jalandhar Crime: लोहड़ी की रात पड़ोसियों ने की युवक की हत्या, CCTV में कैद हुआ पूरा वाकया

Sat, 14 Jan 2023 04:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 04:18 PM IST
सार

मृतक के परिवार वालों ने कहा कि झगड़े के दौरान थाना भार्गव कैंप पुलिस को फोन किया था। पुलिस मौके पर तो पहुंची लेकिन ना शव को उठाकर अस्पताल ले गए और ना ही हमलावरों को पकड़ा। पुलिस के कर्मचारियों ने गली में आकर बस मौका देखा और उसी वक्त वहां से चलते बने।

विज्ञापन
Man Murdered on night of Lohri in Jalandhar
हत्या

विस्तार

जालंधर में काला संघिया रोड स्थित न्यू दशमेश नगर में लोहड़ी की रात पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने तेजधार हथियारों से युवक को लहूलुहान कर दिया जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्की के तौर पर हुई है। घटना के दौरान पड़ोसी विक्की और उसके परिवार को घर से खींच कर बाहर लाए थे। इसके बाद गली में लाकर उनकी पिटाई की। परिजनों ने गली में पड़े युवक को उठाने की कोशिश की लेकिन वह उठा नहीं। 
विज्ञापन


जब सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झगड़े का पूरा वाकया घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिन पड़ोसियों ने पिटाई की, उन्होंने अपने दामाद को झगड़े के लिए बुला रखा था। दामाद के साथ मोटरसाइकिलों पर कुछ और युवक भी आए थे। जिन्होंने युवक विक्की की पिटाई की। पिटाई के दौरान ही विक्की के सिर पर वार किया गया, जिससे वह वहीं गिर गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। 
विज्ञापन


परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पुलिस जल्द कार्रवाई करती तो शायद विक्की जिंदा होता। परिवार वालों ने कहा कि झगड़े के दौरान थाना भार्गव कैंप पुलिस को फोन किया था। पुलिस मौके पर तो पहुंची लेकिन ना शव को उठाकर अस्पताल ले गए और ना ही हमलावरों को पकड़ा। पुलिस के कर्मचारियों ने गली में आकर बस मौका देखा और उसी वक्त वहां से चलते बने। लोगों में रोष है कि पुलिस को कम से कम युवक को उठाकर अस्पताल तो पहुंचाना चाहिए था। इस संबंध में एसीपी बेस्ट भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस मौके पर गई थी वहां क्या हुआ पता नहीं लेकिन पीड़ितों की गवाही पर कार्रवाई करनी चाहिए थी। जांच करवाएंगे कि कहीं पुलिस कर्मचारियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed