फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man burnt alive Five members of Family including wife and two children in Jalandhar

Jalandhar: जालंधर के महितपुर में दर्दनाक घटना, युवक ने पत्नी-बच्चों समेत पांच को जिंदा जलाया

Tue, 18 Oct 2022 12:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Oct 2022 12:33 PM IST
सार

एसपी सर्बजीत सिंह बाहिया ने बताया कि हत्या का आरोपी फरार है। सभी जगह नाकेबंदी कर दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Man burnt alive Five members of Family including wife and two children in Jalandhar
महितपुर हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर के निकटवर्ती गांव बीटला में नशेड़ी ने मंगलवार रात अपने ससुराल पहुंचकर पत्नी, दो बच्चों और सास ससुर को पेट्रोल छिड़कर जलाकर मार दिया। घटना मंगलवार सुबह करीब सवा दो बजे की है। हत्यारोपी ने ससुराल पहुंचकर कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी और खिड़की से अंदर पेट्रोल स्प्रे कर आग लगा दी। इस घटना से चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर एसएसपी स्वर्णदीप सिंह और डीएसपी गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह काली निवासी सिधवां बेट लुधियाना और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लखविंदर सिंह पुत्र ईशर सिंह निवासी गांव बीटला ने बताया कि उनका भाई सुरजन सिंह भी गांव में ही रहता है। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। छोटी बेटी परमजीत कौर की शादी गांव अरनीवाल के रहने वाले चरणजीत सिंह के साथ हुई थी, जिसके बाद परमजीत कौर की बेटी अर्शदीप कौर (8) और बेटा अनमोल सिंह (5) पैदा हुए थे। चरणजीत सिंह की हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद दोनों बच्चों को लेकर परमजीत अपने मायके बीटला आकर रहने लगी थी। 
विज्ञापन


नशे में पत्नी और बच्चों से मारपीट करता था कुलदीप
एक साल पहले परमजीत कौर की दूसरी शादी कुलदीप सिंह काली निवासी गांव खुरदैशपुर के साथ हुई थी। कुलदीप नशे का आदी था और नशे के कारण वह परमजीत कौर व दोनों बच्चों अर्शदीप कौर व अनमोल के साथ मारपीट करता था। परमजीत कौर दोनों बच्चों को लेकर वापस गांव बीटला आकर रहने लगी थी। कुलदीप कई बार शराब के नशे में धुत्त होकर गांव में आता था और परमजीत कौर व उसके मायके वालों को गालियां निकालता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्प्रे पंप से छिड़का था पेट्रोल
सोमवार-मंगलवार की रात करीब 2.20 बजे कुलदीप काली अपने साथियों को साथ लेकर गांव बीटला में अपने ससुराल पहुंचा। उस समय कमरे में ससुर सुरजन सिंह, सास जोगिंदरो बाई, बेटी परमजीत कौर, बच्चे अर्शदीप कौर और अनमोल सो रहे थे। कुलदीप काली ने कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी और उसके हाथ में पेट्रोल से भरा स्प्रे पंप था, जिससे उसने खिड़की से कमरे में पेट्रोल का स्प्रे किया और आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर लखविंदर सिंह बाहर निकला तो देखा कि कुलदीप काली के हाथ में पेट्रोल से भरा स्प्रे पंप था और उसके साथ चार अज्ञात लोग भी थे। कुलदीप ने इसके बाद ललकारे मारे और कहा कि आग उसी ने लगाई है। सभी आरोपी धान के खेतों की तरफ भागे और वहां से निकलकर मुख्य मार्ग की तरफ चले गए।


इसके बाद कमरा खोलकर अंदर से सभी को निकाला गया। उस समय सुरजन सिंह और अनमोल की सांस चल रही थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। एसएसपी स्वर्ण दीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed