फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man attacked in jalandhar accused arrested

Jalandhar: पीजी देखने के बहाने घर में घुसे दो युवक, मकान मालिक पर तेजधार हथियार से किया हमला, दोनों गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2024 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 11:36 AM IST
सार

पुलिस को दिए बयान में करन भारद्वाज ने बताया कि देर रात मोटरसाइकिल पर आए दो नौजवान पीजी पूछने के बहाने घर में घुसे। घर में घुसने के बाद उन्होंने तेजधार हथियार से मेरे सिर पर वार किए। जिसमें मुझे काफी चोट आई है।

विज्ञापन
Man attacked in jalandhar accused arrested
आरोपियों को ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के पॉश एरिया मोता सिंह नगर में देर रात पीजी देखने के बहाने घुसे दो हमलावरों ने मकान मालिक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने व्यक्ति के सिर पर कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया तब भी व्यक्ति ने हिम्मत दिखाकर दोनों हमलावरों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित की पहचान करण के रूप में हुई है। साथियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में करन भारद्वाज ने बताया कि देर रात मोटरसाइकिल पर आए दो नौजवान पीजी पूछने के बहाने घर में घुसे। घर में घुसने के बाद उन्होंने तेजधार हथियार से मेरे सिर पर वार किए। जिसमें मुझे काफी चोट आई है। करन भारद्वाज ने आगे बताया कि जख्मी हालात में मुझे मेरे साथी सिविल अस्पताल लेकर आए, डॉक्टरों ने मेरे सिर पर टांके लगाए हैं। हमलावरों ने क्यों हमला किया, मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है। पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों ने पीजी मलिक पर हमला क्यों किया इसकी जानकारी पुलिस जल्द ही सांझा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed