{"_id":"669df6d3eca63d949d0e68a6","slug":"man-attacked-in-jalandhar-accused-arrested-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: पीजी देखने के बहाने घर में घुसे दो युवक, मकान मालिक पर तेजधार हथियार से किया हमला, दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: पीजी देखने के बहाने घर में घुसे दो युवक, मकान मालिक पर तेजधार हथियार से किया हमला, दोनों गिरफ्तार
Mon, 22 Jul 2024 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:36 AM IST
सार
पुलिस को दिए बयान में करन भारद्वाज ने बताया कि देर रात मोटरसाइकिल पर आए दो नौजवान पीजी पूछने के बहाने घर में घुसे। घर में घुसने के बाद उन्होंने तेजधार हथियार से मेरे सिर पर वार किए। जिसमें मुझे काफी चोट आई है।
विज्ञापन
आरोपियों को ले जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के पॉश एरिया मोता सिंह नगर में देर रात पीजी देखने के बहाने घुसे दो हमलावरों ने मकान मालिक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने व्यक्ति के सिर पर कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया तब भी व्यक्ति ने हिम्मत दिखाकर दोनों हमलावरों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित की पहचान करण के रूप में हुई है। साथियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस को दिए बयान में करन भारद्वाज ने बताया कि देर रात मोटरसाइकिल पर आए दो नौजवान पीजी पूछने के बहाने घर में घुसे। घर में घुसने के बाद उन्होंने तेजधार हथियार से मेरे सिर पर वार किए। जिसमें मुझे काफी चोट आई है। करन भारद्वाज ने आगे बताया कि जख्मी हालात में मुझे मेरे साथी सिविल अस्पताल लेकर आए, डॉक्टरों ने मेरे सिर पर टांके लगाए हैं। हमलावरों ने क्यों हमला किया, मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है। पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों ने पीजी मलिक पर हमला क्यों किया इसकी जानकारी पुलिस जल्द ही सांझा करेगी।