{"_id":"56fab5914f1c1bec33f003e9","slug":"mahinder-ram-murder-case-two-in-jail-crime-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंदर राम के सुसाइड केस में आरोपी महिला और प्रेमी को जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिंदर राम के सुसाइड केस में आरोपी महिला और प्रेमी को जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 29 Mar 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने 59 साल के प्रेमी को किसी और के साथ मिलकर ब्लैकमेल करने वाली 40 वर्षीय महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
जीआरपी पुलिस ने भोगपुर रेलवे स्टेशन पर 25 फरवरी को ट्रेन के नीचे आकर सुसाइड करने वाले महिंदर राम के केस को ट्रेस कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने महिंदर को ब्लैकमेल कर 2.40 लाख रुपये वसूले थे और फिर से 25 हजार रुपये देने की मांग कर रहे थे।
पशु अस्पताल दकोहा में कार्यरत महिंदर राम के वीनस नाम की महिला के साथ संबंध थे। महिला ने किसी और के साथ मिलकर महिंदर राम को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। महिला वीनस ने साथी वरिंदर कुमार से मिलकर महिंदर को ब्लैकमेल कर 2.40 लाख रुपये वसूले। बाद में फिर से दोनों आरोपियों ने महिंदर को धमकी दी थी कि 25 हजार नहीं दिए तो गांव में उसे बदनाम कर दिया जाएगा। इसपर महिंदर ने आत्महत्या कर ली।
जीआरपी थाने के एसएचओ धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि पूरे मामले को महिंदर राम की कॉल डिटेल से ट्रेस किया गया। सबसे पहले पुलिस ने दकोहा के रहने वाले ब्लैकमेलर वरिंदर कुमार को गिरफ्तार किया था। उसने रिमांड में पुलिस को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने वीनस को अरेस्ट कर अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से वीनस का एक दिन का रिमांड मांगा था लेकिन अदालत ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि महिला के पहले पति की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वह महिंदर राम के संपर्क में आई।