{"_id":"579a0f834f1c1bf62e21e974","slug":"loot-nri-old-man-house-looted-swift-car-looted-theft-moga-crime-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई बुजुर्ग को बंदी बनाकर लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआई बुजुर्ग को बंदी बनाकर लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Thu, 28 Jul 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo
गांव कोकरी हेरा में चार नकाबपोश लुटेरे वीरवार सुबह एक एनआरआई बुजुर्ग को बंदी बनाकर नगदी और विदेशी करेंसी के अलावा स्विफ्ट कार लूट कर ले गए। थाना अजीतवाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक एनआरआई बुजुर्ग सुखदेव सिंह (70) लगभग डेढ़ माह पहले इंग्लैंड से आया था। वह अपने जद्दी गांव कोकरी हेरा में रह रहा था। पीड़ित एनआरआई बीती बुधवार रात घर में अकेला था। एनआरआई बुजुर्ग ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि आधी रात के बाद वह बाथरूम गया था।
इससे कुछ देर बाद सुबह-सुबह चार नकाबपोश हथियार बंद लुटेरे उनके घर में दाखिल हो गए। उन्होंने उसे कमरे में बंदी बना लिया। आरोपी शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर उसके घर से 45 हजार रुपये और तकरीबन 500 पौंड व अन्य समान के अलावा घर में खड़ी स्विफ्ट कार लूट कर फरार हो गए। थाना अजीतवाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।