{"_id":"669df21bf2459e8720093eab","slug":"jalandhar-police-arrested-man-with-foreign-currency-worth-around-rs-2-crore-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: जालंधर में दो करोड़ की कीमत की विदेशी करेंसी के साथ एक गिरफ्तार, कोई सबूत नहीं दिखा पाया आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: जालंधर में दो करोड़ की कीमत की विदेशी करेंसी के साथ एक गिरफ्तार, कोई सबूत नहीं दिखा पाया आरोपी
Mon, 22 Jul 2024 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:18 AM IST
सार
पुलिस ने संत नगर के पास नाकाबंदी के दौरान एक काले रंग की क्रेटा कार को रोककर उसकी तलाशी ली थी। कार में से लगभग दो करोड़ रुपये की कीमत की विदेशी करेंसी बरामद हुई। आरोपी उससे सबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार देर रात संत नगर के पास रूटीन नाकाबंदी के दौरान करीब दो करोड़ रुपये की विदेशी करेंसी के साथ होशियारपुर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कमिश्नरेट पुलिस देर रात तक उससे जांच और पूछताछ में जुटी रही। गिरफ्तार आरोपी की पहचान होशियारपुर निवासी पुनीत सूद उर्फ गांधी के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में उक्त व्यक्ति पैसे का कोई सबूत नहीं दिखा पाया था, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हवाला से जोड़कर जांच शुरू कर दी है। क्योंकि बरामद की गई सारी नकदी विदेशी मुद्रा में थी। पुलिस ने उसके पास से एक क्रेटा कार भी बरामद की है। देर रात तक आरोपी पुलिस को कोई ठोस दस्तावेज नहीं दिखा पाया, अब पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक संत नगर के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक काले रंग की क्रेटा कार को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। सूत्रों की मानें तो कमिश्नरेट पुलिस न्यू बारादरी थाने में आरोपी से पूछताछ कर रही है। देर रात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। जानकारी के मुताबिक जो विदेशी मुद्रा उक्त व्यक्ति से बरामद हुई है उसकी की बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। हालांकि सीपी स्वप्न शर्मा ने ऐसे किसी मामले से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है अभी केस एजेंसियां के पास नहीं भेजा है।