फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar: A gang caught which cheat people on the name of sending illegally abroad

जालंधर: झांसे में लेकर लोगों को अवैध तरीके से बॉर्डर पार करवा विदेश भेजने वाला गिरोह पकड़ा

Tue, 19 Sep 2023 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Sep 2023 11:20 PM IST
सार

महानगर की होटल एम-1 से कमिश्नरेट पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर 38 लाख 86 हजार 400 रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Jalandhar: A gang caught which cheat people on the name of sending illegally abroad
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने स्थानीय होटल से झांसे में लेकर अवैध तरीके से बॉर्डर पार करवा कर विदेश भेजने वाले ग्रुप का पर्दाफाश दो ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी-2 आदित्य ने बताया कि थाना बारादरी के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार को गुप्त सूचना मिली कि तीन ठग ट्रैवल एजेंट होटल एम-1 में बैठकर भोले भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर होटल में छापेमारी कर दो ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 38 लाख 86 हजार 400 रुपये बरामद कर लिए। आरोपी ठग ट्रैवल एजेंटों की पहचान विशाल पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गांव जहूरा टांडा और करणवीर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह रेरू चौक बाबा दीप सिंह नगर जालंधर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपी लोगों को गुमराह कर स्पेन, कजाकिस्तान और मॉस्को के जरिए यूरोपीय देश और अमेरिका में भेजने के लिए लाखों रुपये लेते थे और विदेश भेजने के सपने दिखाकर ठगी करते थे। एडीसीपी आदित्य ने कहा कि आरोपियों को कल अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। उनके साथ इस रैकेट में कितने लोग शामिल हैं, कितने लोगों से ठगी की है और शहर में कितने लोग फर्जी ट्रैवल एजेंट का शिकार हो रहे हैं इसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed