{"_id":"67f8e5ed33d7a6a7bb0ddf89","slug":"grenade-attack-on-former-minister-manoranjan-kalia-house-terrorist-had-gone-on-special-mission-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Grenade Attack: पूर्व मंत्री कालिया की कोठी पर हमले में नया खुलासा, पांच घंटे खास मिशन पर गया था आतंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Grenade Attack: पूर्व मंत्री कालिया की कोठी पर हमले में नया खुलासा, पांच घंटे खास मिशन पर गया था आतंकी
Fri, 11 Apr 2025 03:20 PM IST
अंकेश ठाकुर
सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 11 Apr 2025 03:20 PM IST
सार
जालंधर में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की कोठी पर ग्रेनेड हमले के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ग्रेनेड फेंकने वाला आतंकी हमले से पहले लुधियाना किसी खास मिशन पर गया था।
विज्ञापन
जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की कोठी पर आतंकी हमला करने वाला आतंकी काफी शातिर निकला, उसने यूपी के बदायूं के शादिर का मोबाइल चुराया और उसका इस्तेमाल किया, लेकिन उसने एक गलती कर दी। उसने कुरुक्षेत्र में किसी साथी को बोलकर ई-रिक्शा चलाने वाले सतीश के मौसी के बेटे हैरी को 3500 रुपये गूगल पे करवाए थे।
विज्ञापन
पुलिस की टीमें कुरुक्षेत्र में डेरा डालकर बैठ गई हैं और आतंकी के साथी के खिलाफ घेरा सख्त कर दिया है। पुलिस ने शादिर को हिरासत में लिया लेकिन जब उससे पूछताछ हुई तो पता चला कि उसका मोबाइल चोरी हुआ था, जिसका इस्तेमाल आतंकी ने किया था।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की जांच में दो ऐसी बातों ने उलझा दिया है, एक तो यह कि आतंकी लुधियाना में पांच घंटे खास मिशन पर गया था। वह लुधियाना में क्या करने गया था, उसका लुधियाना कनेक्शन क्या है? दूसरा आतंकी जब कालिया की कोठी पर ग्रेनेड फेंककर गया तो उसके हाथ में एक बैग था, लेकिन रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। वहां आतंकी के पास कोई बैग नहीं था।
विज्ञापन
वहीं, पंजाब पुलिस के सहयोग के लिए दिल्ली, हरियाणा व यूपी में एनआईए ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है। टीमों की तरफ से दबिश दी जा रही है। पंजाब पुलिस ने मोबाइल टॉवर का डंप चेक किया तो पता चला कि कुरुक्षेत्र में अपने साथी को फोन कर 3500 रुपये मांगने वाला शादिर निवासी गांव सेलिया बदायूं है। पुलिस ने शादिर अली को केस में नामजद कर लिया और उसको हिरासत में भी ले लिया। जब तहकीकात हुई तो पता चला कि शादिर अली का फोन चोरी हुआ था, जिसका इस्तेमाल आतंकी ने जालंधर में किया था। मोबाइल की लोकेशन लुधियाना में भी एक्टिव हुई थी। पता चला कि आतंकी घटना वाले दिन पांच घंटे लुधियाना गया था। क्या ग्रेनेड उसे लुधियाना से सप्लाई किया गया था, इसे लेकर पंजाब पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। ऐसी भी आशंका है कि आतंकी लुधियाना में भी कोई वारदात की तैयारी कर रहा था।
लिहाजा, पुलिस व एजेंसियों की तरफ से लुधियाना में जांच की जा रही है। पुलिस के लिए यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आतंकी ने अपना बैग कहां छिपाया। वह जालंधर रेलवे स्टेशन पर काफी समय तक बैठा रहा और प्लेटफार्म पर घूमता रहा लेकिन उसके हाथ खाली थे, लेकिन कालिया की कोठी पर वारदात से पहले उसके हाथ में एक बड़ा बैग था।