{"_id":"81c27bc77be91c7ceab9b1f40b7d98e1","slug":"gangster-bishnoi-vip-treatment-three-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर बिश्नोई को वीआईपी ट्रीटमेंट देने वाले इंस्पेक्टर समेत तीन सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टर बिश्नोई को वीआईपी ट्रीटमेंट देने वाले इंस्पेक्टर समेत तीन सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 09 Jul 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसपी जेल विक्रमजीत पैंथे पर हमला करने के आरोप में शक के आधार पर
विज्ञापन
कपूरथला जेल से जालंधर पूछताछ को लाए गए गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के मामले
में नया खुलासा हुआ है।
बीते दिनों लारेंस बिश्नोई को कपूरथला से खरड़ कोर्ट में पेशी पर ले जाते समय रास्ते में उसे वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। इस आरोप में पुलिस आला अधिकारी की ओर से जालंधर के सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह, हवलदार जतिंदर सिंह और हवलदार शिव कुमार को सस्पेंड किया गया है। भूपिंदर वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात था। भूपिंदर सिंह पहले भार्गव कैंप में तैनात था। उस पर एक महिला अध्यापिका को अवैध कस्टडी में रखने का भी आरोप था। इस दौरान महिला अध्यापिका का गर्भ गिर गया था। इसके बाद भूपिंदर सिंह को लाइन में भेज दिया गया।
लारेंस बिश्नोई पर मालवा में अधिकतर मामले दर्ज हैं, वहां पर जेल में हंगामे की वजह से उसे मालवा से कपूरथला की सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। दो जुलाई को कैदी लारेंस बिश्नोई को खरड़ में पेश किया जाना था। इसकी जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर को ड्यूटी सौंपी गई थी। सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह अपने साथ दो मुलाजिमों के साथ कपूरथला गए। वहां से जेल से लारेंस को कस्टडी में लेकर खरड़ कोर्ट पहुंचे। रास्ते में मुलाजिम कैदी को गोपाल स्वीट शॉप ले गए। वहां पर सारी वीआईपी सुविधा दी। फिर लारेंस को उसके परिवार वालों से भी मिलवाया और बाद में खाना खिलाया। एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में इस पुरी घटना की रिकार्डिंग कर जालंधर पुलिस को भेज दी। पुलिस कमिश्नर युरिंदर सिंह हेयर ने वीडियो देखकर तीनों को सस्पेंड कर दिया है।
एसीपी हेडक्वार्टर तरसेम सिंह ने कहा कि तीनों ने अपनी ड्यूटी में कोताही बरती है। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। लारेंस को तीन जुलाई को जालंधर की कमिश्नरेट पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लेकर आई है। ऐसी शंका जाहिर की जा रही थी कि लारेंस बिश्नोई जेल के डीएसपी विक्रमजीत पैंथे पर कातिलाना हमला करने का मुख्य साजिशकर्ता है।
6 मार्च 2015 को पुलिस ने फाजिल्का के रहने वाले शार्प शूटर लारेंस बिश्नोई को काबू किया था। उसे उस समय पकड़ा गया जब वह राजपुरा गांव समीप अपने चार साथियों के साथ जा रहा था। उसके पास से एक अमेरिकन पिस्टल के अलावा बुलेट प्रूफ जैकेट, 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। लारेंस बिश्नोई पर कुल 21 मामले पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में दर्ज हैं।