फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   fraudge, crime, forigen, moga

दंपति को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर साढ़े दस लाख ठगे

Sat, 06 Aug 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मोगा
ब्यूरो,अमर उजाला/मोगा Updated Sat, 06 Aug 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
fraudge, crime, forigen, moga
crime - फोटो : demo pic
थाना कोट ईसेखां पुलिस ने एक दंपति को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 10.50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में कबूतरबाज के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


दंपति का आरोप है कि  आरोपी ने 16.50 लाख में से 6 लाख वापस कर दिया और बाकी रकम देने से इंकार कर दिया। 

जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओविंग) इंचार्ज इंस्पेक्टर सूरजपाल सिंह ने बताया कि मेजर सिंह गांव खोसा कोटला ने जिला पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने अपने बेटे गुरभेज सिंह और बहु पवनदीप कौर को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए 16.50 लाख में गगनदीप सिंह बजाज निवासी तलवंडी भाई (फिरोजपुर) से तकरीबन पौने दो वर्ष पहले नवंबर 2014 में सौदा तय किया था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने काफी समय बीतने के बाद भी उसके बेटे ओर बहु को विदेश नहीं भेेजा तो उसने अपनी रकम वापस मांगी। उसने दो किश्तों में छह लाख रुपये की रकम तो वापस कर दी लेकिन 10.50 लाख रुपये वापस करने से इंकार दिया। 


जिला पुलिस प्रमुख के आदेश पर इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल डीएसपी धर्मकोट से करवाई गई। प्राथमिक जांच पड़ताल में आरोप साबित होने पर गगनदीप सिंह बजाज निवासी तलवंडी भाई (फिरोजपुर) के खिलाफ थाना धर्मकोट में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। जिला पुलिस प्रमुख ने इस केस की अगली जांच जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओविंग) को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed