फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   fraud case, accused two congress leader, case on four people, one arrest, moga, jalandhar

दो कांग्रेस नेताओं समेत चार पर धोखाधड़ी का केस, एक गिरफ्तार

Thu, 11 Aug 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Thu, 11 Aug 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
fraud case, accused two congress leader, case on four people, one arrest, moga, jalandhar
धोखाधड़ी - फोटो : demo
थाना समालसर पुलिस ने दो कांग्रेस नेताओं समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे इलाका मैजिस्ट्रेट बाघापुराना की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


अदालत ने आरोपी को 25 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक गुरतेज सिंह गांव मौड़ नौ-आबाद की शिकायत पर दो सगे भाइयों दयाल सिंह और मस्तान सिंह के अलावा कांग्रेस नेता और गांव जीदा के पूर्व सरपंच गुरचरन सिंह और गांव ठठी भाई के पूर्व सरपंच राम सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी मस्तान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत भेज दिया है। शिकायतकर्ता गुरतेज सिंह ने आरोप लगाया था कि आरोपी दयाल सिंह और मस्तान सिंह के साथ लगभग 7 एकड़ जमीन का एग्रीमेंट कर 16 लाख बयाना वसूल किया था। इस बाद आरोपियों ने बदनीयत से उसकी रकम हड़पने के मकसद से जाली दस्तावेज तैयार कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed