{"_id":"57a1f5354f1c1be84f2b94e7","slug":"fraud-case-32-lakhs-fraud-married-lady-cheated-canada-moga-crime-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से शादी कर कनाडा ले जाने के नाम पर 32 लाख की ठगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से शादी कर कनाडा ले जाने के नाम पर 32 लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Wed, 03 Aug 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : demo
थाना मेहना में एनआरआई समेत तीन के खिलाफ युवती से विवाह कर कनाडा ले जाने के नाम पर 32 लाख की ठगी के आरोप में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। जिला पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह पन्नू ने इस मामले की जांच जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओ विंग) को सौंपी है।
ईओ विंग इंचार्ज इंस्पेक्टर सूरजपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित पवनदीप कौर की शिकायत पर प्राथमिक जांच के बाद एनआरआई हरदीप सिंह, महिला जसविंदर कौर और बलजीत सिंह उर्फ पाला पर थाना मेहना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत की थी कि उसके पिता की इच्छा थी कि उसकी बेटी का रिश्ता विदेश में हो। इस कड़ी के तहत आरोपी महिला ने पीड़ित युवती का विवाह 13 जून 2011 को आरोपी एनआरआई हरदीप सिंह निवासी मुल्लापुर जिला लुधियाना से करवा दिया।
विज्ञापन
पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी एनआरआई उसके दस्तावेज साथ ले गया, लेकिन पांच साल तक उसे कनाडा ले जाने के लिए टाल मटोल करते रहे। पीड़ित ने शिकायत में लिखा है कि उसके पिता ने अपनी जमीन बेच कर शादी पर यह रकम खर्च की थी। पुलिस मुताबिक आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी ऐसे धोखाधड़ी का केस दर्ज है।