फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Former Punjab BJP MLA receives threat voice message from Pakistan

Punjab: भाजपा के पूर्व विधायक को मिली धमकी, पाकिस्तान से वाट्सएप पर वॉयस मैसेज, दहशत में परिवार

Thu, 17 Apr 2025 06:10 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 17 Apr 2025 06:10 PM IST
सार

पंजाब भाजपा के पूर्व विधायक को मिली पाकिस्तान से धमकी मिली है। भाजपा नेता को वाट्सएप पर वॉयस मैसेज आया है। इस धमकी भरे मैसेज से परिवार दहशत में है। 

विज्ञापन
Former Punjab BJP MLA receives threat voice message from Pakistan
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पंजाब के जालंधर में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की कोठी पर आतंकी हमले का मामला अभी शांत नहीं हुआ है कि अब शहर के पूर्व विधायक और तेजतर्रार भाजपा नेता को पाक से धमकी मिली है। पूर्व विधायक को वाट्सएप पर वॉयस मैसेज भेजा गया है। धमकी 11 अप्रैल को पाकिस्तान से आई तो तत्काल इसकी शिकायत डीजीपी गौरव यादव से की गई। गौरव यादव ने सीपी धनप्रीत कौर को तत्काल कार्रवाई के लिए कहा। पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली है और पूर्व विधायक से वाट्सएप पर वॉयस के सैंपल ले लिए हैं।

विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है और वॉयस सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं, ताकि आवाज का मिलान किया जा सके। हालांकि भाजपा के पूर्व विधायक के पास पर्याप्त सुरक्षा है, लेकिन परिवार काफी दहशत में है। पूर्व विधायक का युवाओं में खासा रूतबा है। युवा नेता का कहना है कि वह अपनी सक्रियता कम नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने अपना नाम उजागर करने से मना कर दिया, लेकिन स्थानीय पुलिस का कहना है कि उनकी तरफ से मामले में डीडीआर दर्ज कर ली गई है। उक्त पूर्व युवा विधायक भाजपा की दलित कार्यकारिणी का सदस्य हैं और पंजाब में दलितों के लिए भाजपा के फायर ब्रांड के रूप में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


एनआईए ने शुरू की कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले की जांच
पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर ग्रेनेड हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) मोहाली ने शुरू कर दी है। एनआईए ने इस केस में नया मामला भी दर्ज किया है। एनआईए की टीम ने इस केस से संबंधित सभी न्यायिक दस्तावेज, केस रिकॉर्ड और गिरफ्तार आरोपियों की न्यायिक हिरासत के लिए मोहाली में विशेष अदालत में याचिका दायर की है। याचिका में कहा कि मामले के संक्षिप्त तथ्य यह हैं कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने 7-8 अप्रैल की रात लगभग एक बजे पूर्व पंजाब मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड मुख्य द्वार के पास गिरा, जिससे गेट और अंदर खड़ी इनोवा कार को नुकसान पहुंचा। कोर्ट को बताया गया कि इस मामले में आठ अप्रैल को पुलिस स्टेशन जालंधर में मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed