{"_id":"56f540094f1c1b4371f14d24","slug":"firing-land-dispute-a-brother-killed-three-injured-ferozepur-crime-ferozepur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में चली गोली, एक भाई की मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में चली गोली, एक भाई की मौत, तीन जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/फिरोजपुर
Updated Fri, 25 Mar 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
गोली चली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममदोट में होली के दिन जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुए झगड़े में गोली चलने से एक भाई की मौत हो गई, जबकि तीन भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां दो की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया। उधर, थाना ममदोट पुलिस ने मृतक के भाई विजय कुमार के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विजय कुमार पुत्र राम सवरूप वासी ममदोट ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रिहाशी जमीन को लेकर उनका आरोपियों के साथ अदालत में केस चल रहा है। होली की दोपहर बाद साढ़े तीन बजे आरोपियों ने उसके भाई दर्शन लाल को ममदोट के मेन बाजार में घेर कर मारपीट कर रहे थे, इस बात का पता चलते ही तीनों भाई बलविंदर और टोनी काला कबाड़िया की दुकान पर पहुंच गए।
विजय ने बताया कि वहां जाकर देखा कि रिसू व बोबी पुत्र भोला नारंग रिवाल्वर, शेरी पुत्र भोला नारंग किरपाण, पप्पू पुत्र राम शरण कापा व हीरा पुत्र कैलाश बेलचा लिए उसके भाई से झगड़ रहे थे। आरोपियों ने हमें देख गोलियां चलाना शुरू कर दिया। चारों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों ने उन्हें फिरोजपुर के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उनके भाई दर्शन लाल को मृत घोषित कर दिया। बलविंदर और टोनी की चिंताजनक हालत देख उन्हें फरीदकोट के अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसएचओ अमरजीत सिंह, डीएसपी (डी) दीपकमल व एसडीएम सतनाम सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उधर, पुलिस ने विजय कुमार के बयान पर आरोपी रिसू, बोबी, शेरी पुत्र पप्पू, पप्पू पुत्र राम शरण वासी ममदोट, हीरा पुत्र कैलाश नारंग वासी ममदोट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।