{"_id":"56dc4e0a4f1c1b13478b458e","slug":"farmer-suicide-at-mansa-mansa-suicide-loan-mansa-bathinda-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 लाख का कर्ज नहीं चुका पाया तो किसान ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
90 लाख का कर्ज नहीं चुका पाया तो किसान ने जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा।
Updated Sun, 06 Mar 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : amarujala
लाखों के कर्ज से परेशान होकर अपना मानसिक संतुलन खो चुके गांव गुड़थड़ी के एक किसान ने रविवार सुबह आत्महत्या कर ली। किसान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने सिर में गोली मारी। भीखी पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार 1990 में किसान नछत्तर सिंह (50) ने गायों की खरीद के लिए बैंक से लगभग 10 लाख रुपये लोन लिया था। इसे वह समय पर नहीं लौटा सका। बाद में उसकी गायों की भी मौत हो गई। उसके बेटे मनदीप सिंह और पंच गुरबचन सिंह ने बताया कि नछत्तर सिंह पर बैंक का लोन बढ़कर 90 लाख रुपये तक पहुंच गया था।
इस वजह से वह परेशान रहने लगा। बेटे मनदीप सिंह ने बताया कि उसके पिता मानसिक संतुलन खो बैठे थे, बाद में उन्होंने शराब पीना भी शुरू कर दिया था। उसके पास सिर्फ 10 एकड़ ही जमीन थी, जिस कारण वह लोन नहीं लौटा पाया। रविवार सुबह किसान नछत्तर सिंह ने अपने घर में ही खुद की लाइसेंसी बंदूक से सिर पर गोली मार दी। थाना भीखी के मुखी जसवीर सिंह और एएसआई शिवजी राम ने बताया कि किसान नछतर सिंह पर लाखों रुपये का बैंक कर्ज था। इस वजह से वह परेशान था।