फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Family involved in drug smuggling in Jalandhar 13 cases against father and his two sons

Jalandhar: नशा तस्करी का हॉटस्पॉट गांव लखनपाल, काले कारोबार में पूरा परिवार, पिता और दोनों बेटों पर 13 केस

Sun, 27 Apr 2025 04:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 27 Apr 2025 04:29 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में गांव लखनपाल ड्रग्स का हॉटस्पॉट है। पुलिस ने गांव से नौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं गांव में एक ही परिवार के तीन लोग इस काले कारोबार में शामिल हैं। इनमें पिता और उसके दोनों बेटे हैं। इनपर कुल 13 मामले दर्ज हैं।  

विज्ञापन
Family involved in drug smuggling in Jalandhar 13 cases against father and his two sons
नशा तस्कर के अवैध कब्जों को तोड़ा गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब सरकार के युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने गांव लखनपाल नशा तस्करों की तरफ से किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि नशे की बिक्री और आपूर्ति के लिए गांव लखनपाल हॉटस्पॉट बना हुआ है। पंचायत विभाग और जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की एक संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए जाने-माने ड्रग तस्करों द्वारा सरकारी जमीन पर बनाए गए घरों को ढहा दिया। 

विज्ञापन


पुलिस जांच में पाया गया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले नशा तस्कर हरदीप सिंह उर्फ दीपा एक हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ नशा तस्करी के कुल नौ मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं उसका पिता और भाई भी नशे के काले कारोबार में शामिल हैं। उसके पिता सरबजीत सिंह और भाई संदीप उर्फ सोनू पर भी नशा तस्करी के 2-2 मामले दर्ज हैं। आरोपी हरदीप सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन




पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने कहा कि आरोपी के परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। इससे पहले इसी गांव को नौ नशा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कई तस्कर घरों को बंद करके भाग गए थे। गांव लखनपाल की ग्राम पंचायत ने गांव के भीतर नशीली दवाओं की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगाने का औपचारिक प्रस्ताव भी पारित किया, जिससे सरकार के नशा विरोधी अभियान को पूरा समर्थन मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed