{"_id":"48aac096934e18c526e326c1423d0192","slug":"dowry-harassment-laws-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 22 Nov 2015 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे संग मिलकर बहू को पीटने वाली स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई के लिए शनिवार को लड़की पक्ष के लोगों ने फुटबॉल चौक पर धरना दिया। उनका आरोप है कि पुलिस कोई केस दर्ज नहीं कर रही है।
हरनामदासपुरा की रहने वाली सारिका ने बताया कि उनकी शादी हरबंस नगर के शिवम मदान से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले उन्हें दहेज के लिए मानसिक तौर पर तो परेशान करते ही थे उनसे मारपीट भी की जाती थी।
भैयादूज वाले दिन जब वह मायके से लौटीं तो पति ने कहा कि वह पैसे कम लेकर आई हैं। पति और सास ने इसी बात पर उन्हें रस्सियों से बांधकर पीटा।
सारिका ने इसकी शिकायत थाना बस्ती बावा खेल में दी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। उनकी सास ने घर में ही स्कूल खोल रखा है जिसकी वह प्रिंसिपल है।
आरोप है कि पुलिस पर कुछ नेताओं का प्रेशर है। इसी कारण कार्रवाई नहीं की जा रही है। एसीपी वेस्ट रविंदरपाल संधू ने बताया कि उन्होंने खुद मामले की जांच पूरी की हुई है। केस दर्ज करने की सिफारिश की जा चुकी है। इसमें जल्द ही केस दर्ज कर लिया जाएगा।