{"_id":"642d1851b1155fb4a70b5ed8","slug":"dogs-attack-two-persons-in-jalandhar-owner-of-jain-sweets-was-returning-home-on-activa-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: दो व्यक्तियों पर कुत्तों का हमला, एक्टिवा पर घर लौट रहे थे जैन स्वीट्स के मालिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: दो व्यक्तियों पर कुत्तों का हमला, एक्टिवा पर घर लौट रहे थे जैन स्वीट्स के मालिक
Wed, 05 Apr 2023 12:12 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज़ एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:12 PM IST
सार
जालंधर में रात के समय गली से एक्टिवा स्कूटी पर जा रहे दो लोगों पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों की संख्या कितनी थी कि उन्होंने चल रही स्कूटी पर ही पीछे बैठे राकेश जैन का पैर पकड़ लिया।
विज्ञापन
कुत्तों का हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर महानगर में आवारा कुत्तों का आतंक इतना बढ़ गया है कि अगर गलती से रात को गलियों में दो पहिया वाहन से गुजरे तो सही सलामत कर नहीं पहुंचेंगे। ऐसा ही मामला शहर के वार्ड नंबर 65 विक्रमपुरा से सामने आया जहां चिंतपूर्णी मंदिर के पास रात के समय गली से एक्टिवा स्कूटी पर जा रहे दो लोगों पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक जैन स्वीट्स के मालिक राकेश जैन साथी के साथ घर जा रहे हैं
विज्ञापन
राकेश जैन का पैर और बाजू नोची, गली मोहल्लों में झुंड बनाकर करते हैं हमला
इस दौरान कुत्तों ने उनकी बाजू और पैर नोच डाला। कुत्तों की संख्या कितनी थी कि उन्होंने चल रही स्कूटी पर ही पीछे बैठे राकेश जैन का पैर पकड़ लिया। जब चालक ने स्कूटी रोकी तो कुत्ते डर के भागे नहीं बल्कि और ज्यादा हमलावर हो गए और उसके बाजू पर भी हमला कर दिया। गलियों में कुत्तों का आतंक इस कद्र है कि वह अब पत्थर मारने पर भी डरते नहीं है।
विज्ञापन
आए दिन आवारा कुत्तों के काटने के कई मामले सामने आ रहे
बल्कि पत्थर से बचाव के बाद फिर से हमलावर हो जाते हैं। स्कूटी रोकने पर जब कुत्तों ने पीछे बैठे व्यक्ति की दोनों टांगे और बाजू नोचने शुरू कर दिए तो स्कूटी चला रहे व्यक्ति ने उतर पर कुत्तों पर पत्थर मारे। कुछ पल के लिए कुत्ते डर कर भागे, लेकिन फिर से वापस आकर हमलावर हो गए। शहर के हर गली मोहल्ले में आवारा कुत्तों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। आए दिन आवारा कुत्तों के काटने के कई मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन