फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   death, bsp leader died, hospital, attack on leader, bsp leader protest, jalandhar, punjab

हमले में घायल बसपा नेता की इलाज के दौरान मौत

Sun, 14 Aug 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आदमपुर (जालंधर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, आदमपुर (जालंधर)। Updated Sun, 14 Aug 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
death, bsp leader died, hospital, attack on leader, bsp leader protest, jalandhar, punjab
मौत - फोटो : demo
बीते दिनों हमले में घायल बसपा नेता कुलविंदर सिंह की रविवार को जौहल अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद बसपा नेताओं ने जंडू सिंगा थाने के बाहर होशियारपुर मुख्य मार्ग पर धरना लगा दिया। तीन घंटे तक जालंधर-होशियारपुर मार्ग पर यातायात ठप रहा।
विज्ञापन


आईपीएस अधिकारी भागीरथ मीणा ने मौके पर पहुंच कर कुलविंदर पर हमला करने वाले आरोपियों को जल्द काबू करने का आश्वासन दिया था। वहीं बसपा नेता आरोपियों को तत्काल काबू करने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने मारपीट की धारा के तहत दर्ज किए गए मामले में हत्या की धारा लगा दी है।
विज्ञापन


8 अगस्त को कुलविंदर निवासी अलावलपुर पर उस समय छह लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया था, जब वह अपने दोस्त प्रभबीर सिंह के साथ जा रहे थे। इसमें कुलविंदर बुरी तरह से घायल हो गए। जौहल अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को कुलविंदर की मौत हो गई। इसके बाद बसपा नेता जंडू सिंगा चौकी जा पहुंचे और वहां पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के को-आर्डिनेटर बलविंदर कुमार अंबेडकर, मास्टर राम लुभायना, सुखविंदर कोटी, सेवा सिंह रत्तू, मदन लाल मद्दी समेत भारी संख्या में बसपा नेता ने रोड जाम कर दिया। इसके बाद एसीपी भागीरथ मीणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की धारा लगा दी है।


इनमें हरगुरबिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, अमरीक सिंह और गुरप्रात सिंह शामिल हैं। पुलिस ने दो आरोपियों हरगुरबिंदर सिंह और अमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद बसपा नेताओं ने अपना धरना उठा लिया। वहीं रविवार देर शाम को बसपा के प्रदेश प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी मृतक के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार से सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। यदि सभी आरोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो बसपा बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed