फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Cops caught, heroin addicts, two other arrested, drugs, jalandhar crime, punjab

हेरोइन का नशा कर रहा था सिपाही दबोचा

Sun, 15 May 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 15 May 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
Cops caught,  heroin addicts, two other arrested, drugs, jalandhar crime, punjab
जालंधर में नशा कर रहे सिपाही को गिरफ्तार करने के बारे में जानकारी देते एसएचओ नवदीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
थाना सात की पुलिस ने साथियों समेत नशा कर रहे सिपाही को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान थाना रामामंडी में तैनात सिपाही मनजिंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने छापामारी करते हुए सिपाही समेत दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ नवदीप सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि इलाके में सिपाही समेत कुछ युवक नशा कर रहे हैं। एएसआई सुरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने रेड करते हुए नशा करने वाले सभी आरोपियों को काबू कर लिया।

आरोपियों की पहचान सिपाही मनजिंदर सिंह निवासी गांव घड़ियाला जिला तरनतारन, प्राक्रमिया शर्मा निवासी दयोल नगर और अर्ष सैनी निवासी न्यू जवाहर नगर के रूप में हुई है। इन सभी आरोपियों को हेरोइन पीते हुए गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने विभिन्न जगहों से चार नशा तस्करों को पकड़ा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। आरोपियों की पहचान राहुल निवासी लुधियाना, बलजीत सिंह निवासी उत्तम नगर बस्ती शेख जिला जालंधर, विशु कुमार निवासी रायकोट जिला लुधियाना और मनवीर सिंह निवासी जवाहर नगर आदमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों से 428 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार नशा तस्कर राहुल और मनवीर सिंह को सुभाना मोड़ जालंधर कैंट से गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा बलजीत सिंह को जालंधर कैंट में पड़ते अटवाल हाउस के पास और विशु कुमार को डिफेंस कॉलोनी से पकड़ा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed