फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   businessman sucide case, new angle, crime, aligation, jalandhar

कारोबारी सुसाइड केस में नया मोड़, आप नेता पर आरोप

Mon, 28 Mar 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 28 Mar 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
businessman sucide case, new angle, crime, aligation, jalandhar
आत्महत्या
23 मार्च को कारोबारी एएस मेटल इंडस्ट्री के मालिक की खुदकुशी की घटना में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन


सोमवार को परिजनों ने पुलिस में जाकर शिकायत दी कि इस खुदकुशी कांड के पीछे स्टार मोटर के मालिक आप नेता वालिया व कार बाजार के प्रधान बिट्टू हैं। इसलिए उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए। उल्लेखनीय है 23 मार्च  को सुबह साढ़े सात बजे के  करीब एएस मेटल इंडस्ट्री के मालिक 65 वर्षीय राकेश महाजन कर्ज से परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। राकेश महाजन पूजा पाठ कर निजात्म नगर में ही कोठी के नीचे बने कार्यालय में आए और करीब साढे़ सात बजे उन्होंने पंखे से खुद को फंदा लगा लिया। वह कर्ज से परेशान थे।


सोमवार को राकेश महाजन के बेटे विक्रांत महाजन, विशाल महाजन, पत्नी विजय महाजन, रिश्तेदार सुनील मेहता डिवीजन नंबर पांच पहुंचे और कहा कि सोमवार को उन्होंने कार्यालय खोला तो डेयरी में एक कागज मिला, जिसमें राकेश महाजन ने लिखा था कि व्हट् अबाऊट मिस्टर वालिया... । उन्होंने लिखित बयान में कहा कि 8 मार्च को आप की युवा इकाई के प्रधान वालिया, बिट्टू घर पर आए थे और पिता को धमकी देकर गये थे कि उनको 15 दिन के भीतर पैसे नहीं मिले तो वह घर का सारा सामान उठाकर ले जाएंगे। इसके बाद 23 मार्च को पिता ने खुदकुशी कर ली। वहीं एसीपी वेस्ट रविंदरपाल संधू का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed