फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Businessman Accused of misdeed on Pretext of Marriage in jalandhar

Jalandhar: कारोबारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, महिला बोली-80 लाख रुपये भी ठगे

Wed, 18 Mar 2026 02:39 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 18 Mar 2026 02:39 PM IST
सार

महिला के अनुसार, आरोपी ने बताया था कि वह शादीशुदा है, उसकी दो बेटियां हैं और उसकी पत्नी कनाडा में रहती है। उसने बेटा होने की इच्छा जताई, जिससे वह भावुक होकर उसके झांसे में आ गई।

विज्ञापन
Businessman Accused of misdeed on Pretext of Marriage in jalandhar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

जालंधर में एक कारोबारी पर दुष्कर्म और ठगी के गंभीर आरोप लगने से सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने एसीपी से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि आरोपी व्यापारी शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा और अब मामले को दबाने के लिए समझौते का दबाव बना रहा है। उसने साफ कहा कि वह किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी और इंसाफ लेकर रहेगी।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कारोबारी ने उससे करीब 80 लाख रुपये की ठगी की है। उसका कहना है कि दोनों की मुलाकात एक जिम में हुई थी, जहां से बातचीत शुरू हुई और व्यापारी ने खुद को भावनात्मक रूप से परेशान बताते हुए उसे अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन


महिला के अनुसार, आरोपी ने बताया था कि वह शादीशुदा है, उसकी दो बेटियां हैं और उसकी पत्नी कनाडा में रहती है। उसने बेटा होने की इच्छा जताई, जिससे वह भावुक होकर उसके झांसे में आ गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने फेसबुक पर उसकी फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। उसने संबंधित आईपी एड्रेस पुलिस को सौंप दिए हैं और साइबर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, आरोपी व्यापारी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए महिला पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि समय आने पर वह पूरे मामले का खुलासा करेगा। 

थाना-7 के बाहर मीडिया से बात करते हुए महिला ने बताया कि वह एसीपी के समक्ष पेश हुई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed