फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   bullets were fired when bank security guard gun fell in Jalandhar

Jalandhar: बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक गिरने से चलीं दो गोलियां, CCTV फुटेज में पूरी घटना कैद

Tue, 06 May 2025 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 May 2025 12:20 PM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सिक्योरिटी गार्ड सहित अन्य कर्मी जैसे ही गाड़ी में बैठने लगते है तो सिक्योरिटी गार्ड के हाथ से दोनाली गिर जाती है। दोनाली जमीन पर गिरने से लगातार दो फायर होते है।

विज्ञापन
bullets were fired when bank security guard gun fell in Jalandhar
जालंधर में बैंक के बाहर चली गोली - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में लक्ष्मी सिनेमा के पास ओल्ड रेलवे रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सिक्योरिटी गार्ड के हाथ से अचानक दोनाली जमीन पर गिरने से दो गोलियां चल गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों को गोलियों के छर्रे लग गए। हालांकि सभी का बचाव हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सिक्योरिटी गार्ड सहित अन्य कर्मी जैसे ही गाड़ी में बैठने लगते है तो सिक्योरिटी गार्ड के हाथ से दोनाली गिर जाती है। दोनाली जमीन पर गिरने से लगातार दो फायर होते है। वहीं एक कर्मी छर्रे लगने से घायल हो जाता है और सभी दोबारा बैंक के अंदर जाने लगते है। 
विज्ञापन


चश्मदीद ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड गाड़ी से उतरकर जाने लगा तो उसकी हाथ से दोनाली गिरने से दो फायर हुए। वह पास से गुजर रहा था, लेकिन उसका बचाव हो गया। उसके हल्के छर्रे लगे। वहीं बैंक में गए एक व्यक्ति को छर्रे लगे है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा है। मामले का जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed