फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BSP, leader, suicide

बसपा नेता ने गोली मारकर खुदकुशी की

Sat, 06 Jun 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर Updated Sat, 06 Jun 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
नवांशहर विधान सभा सीट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले विनोद कुमार
विज्ञापन
सीटा ने शनिवार को अपनी डबल बैरल गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीटा पिछले कुछ समय से डिप्रेशन के मरीज थे और पुलिस की शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण भी डिप्रेशन ही माना जा रहा है।



चंडीगढ़ रोड स्थित मोहल्ला रंजीत नगर में रह रहे विनोद कुमार सीटा सुबह करीब 10.30 बजे बाथरूम में नहाने के लिए गए। वह काफी देर तक जब बाहर नहीं आए। इस घर वालों ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर परिवार वालों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। अंदर सीटा का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास ही उनकी डबल बैरल बंदूक पड़ी थी। गोली सिर पर लगी थी। इस पर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।



इस पर डीएसपी रुपिंदर कौर भट्टी, सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए। डीएसपी भट्टी ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण सीटा का डिप्रेशन का मरीज होना लग रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों ने उन्हें बताया कि सीटा पिछले कुछ समय से डिप्रेशन की दवा ले रहे थे। सीटा ने वर्ष 2007 व 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed