फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   bribe, insurance, sdm, arrest

रिश्वत लेते बीमा एसडीएम गिरफ्तार

Thu, 28 May 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर Updated Thu, 28 May 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के एक वरिष्ठ संभागीय प्रबंधक को
विज्ञापन
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने होशियारपुर से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने कंपनी को जेनरेटर सप्लाई करने के लिए एक ठेकेदार से 60 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की और सौदा तय होने पर 50 हजार रुपये लिए। सीबीआई की टीम ने आरोपी के निवास पर भी तलाशी ली और कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए। उसे पटियाला में विशेष सीबीआई कोर्ट में वीरवार को पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



एक ठेकेदार द्वारा सीबीआई के पास एक शिकायत दायर की गई थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि उसकी फर्म पिछले कई साल से न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, होशियारपुर के लिए जनरेटर सेट सेवाएं प्रदान कर रही थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक कंपनी को जनरेटर उपलब्ध कराने के लिए उनकी फर्म का अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो गया था। चालू वित्तीय वर्ष के लिए नया अनुबंध अभी तक हस्ताक्षरित नहीं हुआ था और इसके लिए उसने अपनी फर्म के नए सिरे से अनुबंध करने के लिए ताजा कोटेशन प्रस्तुत किया था।



शिकायतकर्ता का आरोप था कि उनके पक्ष में अनुबंध पारित करने के लिए सीनियर डिवीजनल मैनेजर रामकृष्ण ने उससे 60 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत प्राप्त होने पर सीबीआई की विशेष टीम तैयार की गई। शिकायतकर्ता ने आरोपी के साथ 50 हजार में सौदा तय कर लिया। शिकायतकर्ता को उक्त राशि के विशेष रूप से चिह्नित करेंसी नोट दिए गए जिन्हें जैसे ही उसने आरोपी के हवाले  किया, सीबीआई की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed