फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bracelet robbed from old woman in Jalandhar

जालंधर: महिलाओं के गिरोह ने नेवी अफसर की मां के कंगन लूटे, जबरन कार में बैठाने का किया प्रयास

Tue, 05 Oct 2021 08:00 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 05 Oct 2021 08:00 PM IST
सार

मर्चेंट नेवी अफसर दविंदर सिंह ने बताया कि उनकी मां परमजीत कौर सुबह रोज गार्डन के पास टहल रही थीं। इस दौरान एक कार में सवार होकर आए 4 लोगों ने उन्हें जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। विरोध करने पर उनके हाथ से दो कंगन काटकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Bracelet robbed from old woman in Jalandhar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना रामामंडी क्षेत्र के सूर्या एन्क्लेव में मंगलवार सुबह कार सवार महिलाओं के गिरोह ने एक नेवी अधिकारी की एनआरआई बुजुर्ग मां को निशाना बनाया। गैंग की महिलाएं उनके हाथ के कंगन काटकर फरार हो गईं। वारदात को कार में सवार तीन महिलाओं ने अंजाम दिया है, जबकि कार को एक युवक चला रहा था। थाना रामामंडी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सूर्या एन्क्लेव निवासी मर्चेंट नेवी अफसर दविंदर सिंह ने बताया कि उनकी मां परमजीत कौर सुबह रोज गार्डन के पास टहल रही थीं। इस दौरान एक कार में सवार होकर आए 4 लोगों ने उन्हें जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। विरोध करने पर उनके हाथ से दो कंगन काटकर मौके से फरार हो गए। इस बारे में उनकी मां को पता ही नहीं चला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब का संकट: कैप्टन गुट के नेताओं को साधने में जुटे सीएम चन्नी, रात को पहुंचे नाराज बलबीर सिद्धू के घर 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। कार के आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। बताया जा रहा है बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाला गिरोह काफी समय से सक्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed