फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   beat, young guy beaten, court, six accused, police case, crime at jalandhar, punjab

अदालत पेशी पर जा रहे युवक पर कातिलाना हमला

Wed, 31 Aug 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 31 Aug 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
beat, young guy beaten, court, six accused, police case, crime at jalandhar, punjab
मारपीट - फोटो : demo
लंबा पिंड चौक के पास बीच बाजार हथियारों से लेस 6 हमलावर अदालत में पेशी पर जा रहे एक युवक पर कातिलाना हमला कर फरार हो गए। करीब छह हमलावरों ने बाजार में जमकर किरपाण और दातर चलाए।
विज्ञापन


पीड़ित लाल चंद लाली को अपनी जान बचाने के लिए चड्डा स्वीट शाप में घुसना पड़ा, लेकिन हमलावरों ने उसको वहां घुसकर बुरी तरह से घायल किया। खून से लथपथ लाली को अस्पताल दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने लाली की पत्नी कुलजीत कौर के बयान पर हरदीप सिंह छोटा काला, सन्नी, अमन, जैकी व दो अज्ञात युवकों पर हत्या के प्रयास की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हरदीप सिंह छोटा काला को हिरासत में ले लिया है, वहीं बाकी की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल चंद लाली का अपने ही कुछ साथियों से झगड़ा हो गया था। इसलिए एक गुट उसके साथ दुश्मनी रखता था। नूरपुर के रहने वाले लाली की बुधवार को किसी केस की अदालत में तारीख थी और वह पेशी पर जा रहा था। रास्ते में लंबा पिंड चौक के पास चड्डा स्वीट शॉप के सामने ऑल्टो कार में सवार आरोपियों ने उसको घेर लिया। किरपाण और दातर के साथ आए युवकों ने लाली पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।


मारपीट होता देख आसपास के लोग वहां पर इकट्ठे होने लगे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मनमोहन सिंह ने घायल को निजी अस्पताल दाखिल करवाया। एसीपी नार्थ बलविंदर इकबाल काहलो ने बताया कि पुलिस ने लाली की पत्नी कुलजीत कौर के बयान आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हरदीप सिंह छोटा काला को हिरासत में ले लिया है, वहीं बाकी की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed