फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   beat, beaten case, police case, blame on police, current, ferozepur crime, jalandhar, punjab

पुलिस पर पीटने और करंट लगाने का आरोप 

Sun, 09 Oct 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 09 Oct 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
beat, beaten case, police case, blame on police, current, ferozepur crime, jalandhar, punjab
प‌िटाई - फोटो : demo
एक युवक ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस मुलाजिमों ने उसे उसके घर से जबरदस्ती उठाकर सीआईए स्टाफ लाकर पिटाई की। साथ ही करंट भी लगाया जिससे वह बेहोश हो गया। उधर, युवक के परिजनों ने इस संबंधी एसएसपी फिरोजपुर को शिकायत दी है। यह घटना सीमांत गांव गंदू किलचा उताड़ जिला फिरोजपुर में घटी।
विज्ञापन


पीड़ित छिंदर सिंह पुत्र काका सिंह वासी गांव गंदू किलचा उताड़ ने आरोप लगाया कि पांच पुलिस मुलाजिम उनके घर आए और उन्हें उठाकर सीआईए स्टाफ फिरोजपुर ले आए। यहां उनके सारे कपड़े उतरवा दिए गए। उसके बाद कहने लगे कि उनके पास हेरोइन, सोने के बिस्कुट व पाक सिम कार्ड है या नहीं। छिंदर ने कहा कि वह तो मजदूरी करते हैं इस प्रकार का कोई धंधा नहीं करते।
विज्ञापन


इस पर पुलिस वालों ने उन्हें बहुत पीटा और करंट भी लगाया। इससे वह बेहोश हो गए। उसके बाद पुलिस वालों ने उसके मुंह पर पानी डाला। उनके पिता गांव के सरपंच और अन्य लोगों को लेकर सीआईए स्टाफ पहुंचे। उक्त पांच पुलिस मुलाजिमों ने उनके पिता से 25 हजार रुपये देने की बात कही। पिता के पास पैसे नहीं थे। किसी तरह पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि गांव के किसी अन्य व्यक्ति का नाम बताओ जो हेरोइन, सोने के बिस्कुट पाक से लाने का धंधा करता है। छिंदर ने बताया कि उन्हें उसे ऐसे किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी नहीं है। उनका आरोप है कि उक्त पुलिस मुलाजिम कह रहे थे कि वह उन्हें दो किलो हेरोइन पाकर बीस साल की सजा करवा देंगे। इस संबंधी उन्होंने एसएसपी फिरोजपुर को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed