{"_id":"5840076d4f1c1b0f1ede7635","slug":"attempt-to-suicide-prisoner-police-case-case-investigation-starts-faridkot-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Thu, 01 Dec 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय केंद्रीय माडर्न जेल में एक विचाराधीन कैदी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने विचाराधीन कैदी हनुमानगढ़ के गांव ढाबा के रहने वाले रूप सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में जेल अधीक्षक बलकार सिंह भुल्लर ने कहा कि रूप सिंह को मुक्तसर के थाना लंबी पुलिस ने साल 2015 के दौरान नशा तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। वह इन दिनों माडर्न जेल में कैद है। एक दिन पहले बुधवार सुबह करीब पौने 9 बजे रूप सिंह ने सिर पर बांधने वाले कपड़े की मदद से बाथरूम की ग्रिल के संग फंदा लगाने का प्रयास किया। समय पर जानकारी मिलने से जेल कर्मियों ने उसको बचा लिया।
इस मामले की जांच अधिकारी गुरजंट सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर रूप सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 309 के अंतर्गत केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। फरीदकोट की माडर्न जेल में पिछले तीन सालों के दौरान कैदियों के आत्महत्या करने और आत्महत्या की कोशिश करने के करीब 25 से ज्यादा मामले सामने आएं हैं।