फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   atm, two, lakh, rupees, theft

पौन तीन लाख की नगदी से भरी एटीएम चोरी

Sun, 07 Jun 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Sun, 07 Jun 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
सर्कुलर रोड से सटे मोहल्ला जानियां में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम
विज्ञापन
चोरी करने का मामला सामने आया है। एटीएम ही उखाड़ कर ले जाने का फरीदकोट में यह पहला मामला सामने आया है। वारदात के समय एटीएम में 2.80 लाख की नगदी भरी हुई थी।


पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार सुबह करीब तीन बजे की है। एटीएम कैबिन में लगे सीसीटीवी की फुटेज से सामने आया है कि सबसे पहले एक नकाबपोश आरोपी कैबिन में घुसा और उसने एटीएम की स्क्रीन समेत वहां लगे एक अन्य कैमरे पर स्प्रे कर दिया। इससे कैमरे बंद हो गए। इसके बाद आरोपियों ने एटीएम को उखाड़ लिया और किसी चार पहिया गाड़ी में डालकर फरार हो गए। सुबह करीब छह बजे जब बैंक का दर्जा चार कर्मी एटीएम कैबिन में पहुंचा तो उसने तुरंत शाखा प्रबंधक सुरिंदर अरोड़ा को इसकी जानकारी दी। डीएसपी विशालजीत सिंह, डीएसपी कोटकपूरा बलजीत सिंह सिद्धू समेत थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।



बैंक रिकार्ड के अनुसार उक्त एटीएम का वजन करीब चार क्विंटल है। पुलिस को आशंका है कि इतने भारी एटीएम को उखाड़ने और गाड़ी में लादने वाले आरोपियों की आधा दर्जन के आसपास हो सकती है।
कोतवाली पुलिस ने बैंक प्रबंधक के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है। डीएसपी विशालजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में ले लिया है।


कैबिन में नजर आने वाले संदिग्ध को पहचाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना से पहले शहर के सराफा बाजार व बाबा फरीद मार्केट के पास कुछ गाड़ियों के शीशे तोड़ने का मामला भी सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि एटीएम उखाड़ने वाले आरोपियों ने ही पुलिस को ध्यान का भटकाने के लिए गाड़ियों के शीशे तोड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed