फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   atm, gas, cutter, cut, three, lakh, loot

गैस कटर से एटीएम काटा, तीन लाख लूटे

Tue, 14 Jul 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Tue, 14 Jul 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
कपूरथला-जालंधर मार्ग पर गांव इब्बन स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम
विज्ञापन
को लुटेरों ने निशाना बनाया है। आरोपियों ने पहले गैस कटर से शटर काटा फिर एटीएम काटकर तीन लाख रुपये लूट लिए। लुटेरों ने सीसीटीवी पर काला स्प्रे कर दिया और उसके बाद उसे आग लगा दी। मंगलवार सुबह पांच बजे घटना को अंजाम दिया गया। लूट की सूचना पाकर डीएसपी सब-डिवीजन पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



स्टेट बैंक ऑफ पटियाला ब्रांच इब्बन के मैनेजर रमेश खट्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह सवा पांच बजे गांव का एक व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब जा रहा था। उसने देखा कि बैंक की इमारत में से धुआं निकल रहा है तो उसने तुरंत उन्हें फोन किया। उसने बताया कि बैंक के बाहर एक गाड़ी भी खड़ी है, जिसके पास एक व्यक्ति खड़ा हुआ है। इस पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे।



लुटेरों ने गैस कटर से पहले शटर को काटा और फिर एटीएम को काट कर अंदर पड़ी तीन लाख दो हजार सात सौ रुपये की रकम लूट कर ले गए। उसने तुरंत साइंस सिटी चौकी इंचार्ज को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि एटीएम बंद था और शटर को ताला लगा हुआ था। बैंक खुलने के टाइम तक ही एटीएम भी खुला रहता है। बैंक बंद करने के साथ-साथ एटीएम के शटर को ताला जड़ दिया जाता है। इसलिए उन्हें एटीएम पर गार्ड रखने की जरूरत नहीं है। एटीएम के अंदर सीसीटीवी भी लगा है, लेकिन लुटेरों ने सीसीटीवी पर काला स्प्रे कर दिया और उसके बाद उसे आग लगा दी। इसकी सूचना पाते ही डीएसपी सब-डिवीजन महिंदर सिंह तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने बारीकी से एटीएम वाले स्थान से फिंगर प्रिंट्स के नमूने लिए हैं। डीएसपी महिंदर सिंह ने कहा कि स्थिति का जायजा लेने के बाद आरोपियों की धड़पकड़ के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed