{"_id":"56f2be3d4f1c1bdb53f14d24","slug":"arrested-five-members-of-burglar-gang-including-leader-faridkot-crime-faridkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर गिरोह के सरगना समेत पांच गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर गिरोह के सरगना समेत पांच गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/फिरोजपुर
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
हिरासत
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगाड़ी पुलिस ने क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गिरोह के मुखी व बरगाड़ी निवासी बलबीर सिंह, सुखप्रीत सिंह, बलजिंदर सिंह, कोमल सिंह व गांव बुर्ज हरीका निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई।इनकी निशानदेही पर एक बाइक, महंगे मोबाइल फोन, एलईडी, कंप्यूटर, गैस सिलेंडर समेत अन्य काफी सामान बरामद किया गया है।
थाना बाजाखाना के सहायक एसएचओ एसआई छिंदरपाल सिंह व बरगाड़ी पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई सुखदर्शन शर्मा ने बताया कि एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान व डीएसपी जैतो जगदीश बिश्नोई की हिदायतों पुलिस ने इस गिरोह को मछली फार्म से काबू किया। प्राथमिक पूछताछ के दौरान गिरोह ने चोरी की कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है।
पुलिस के अनुसार इन्होंने पिछले साल 3 दिसंबर को बाला जी टेलीकॉम के मोबाइल फोनों का बैग चोरी किया था और एक विधवा के घर से एलईडी व कंप्यूटर भी चुराया था। इसके अलावा बरगाड़ी में ही जगदीश सिंह बराड़ के घर से एक 12 बोर की बंदूक, मोबाइल फोन व नगदी और साधू सिंह के घर से गैस सिलेंडर चोरी किया था। इनमें से चोरी हुई बंदूक को आरोपियों ने खेतों में फेंक दिया था जोकि पहले ही बरामद हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का और सामान बरामद करने के लिए इन्हें अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।