फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   arrest, young guy arrested, attempt to murder, father and brother, jalandhar, punjab

पिता और भाई का कत्ल करने जा रहा युवक गिरफ्तार

Fri, 10 Jun 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 10 Jun 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
arrest, young guy arrested, attempt to murder, father and brother, jalandhar, punjab
गिरफ्तार - फोटो : demo
शहर की कमिश्नरेट पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को काबू कर उससे हथियार बरामद किए हैं। युवक पिस्तौल लेकर अपने भाई और पिता का कत्ल करने जा रहा था।
विज्ञापन


वह अपने पिता से इसलिए खफा था कि जमीन के बंटवारे में उसके भाई को महंगी दुकानें दे दी हैं। वह भाई और पिता से इस रंजिश का बदला लेने जा रहा था कि पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

एसीपी सेंट्रल देवदत्त शर्मा ने बताया कि थाना रामामंडी पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान अमित निवासी गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू को रोका। पुलिस को देखकर अमित भागने लगा, जिससे उस पर शक हुआ। पुुलिस ने पीछा कर उसको दबोच लिया, तलाशी लेने पर उससे पिस्तौल, गोलियां और नशीली दवाएं मिलीं।
विज्ञापन


पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह भार्गव कैंप के मुनीश से पिस्तौल खरीद कर लाया था। जांच में पता चला कि नारी  निकेतन के पास उसके पिता रोशन की चार दुकानें थी, जिसमें से दो पिता ने उसे दे दी और दो दूसरे भाई मनोज को दीं। अमित को लग रहा था कि मनोज को पिता ने महंगी दुकानें दे दी हैं। इसी रंजिश में उसने पिस्तौल खरीदी, वह पिता और भाई का कत्ल करने घर जा रहा था कि रास्ते में ही धरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी सेंट्रल देवदत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पिस्तौल बेचने वाले मुनीश को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मुनीश पिस्तौल कहां से लेकर आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed