{"_id":"57ea805a4f1c1b073d574b2c","slug":"arrest-two-arrested-fraud-case-policy-police-case-faridkot-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा पालिसी के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमा पालिसी के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Tue, 27 Sep 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने फर्जी कंपनी की तरफ से शहर के एक व्यक्ति से पालिसी करने के नाम पर 38 लाख 47 हजार रुपये की ठगी करने का मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी रवि मित्तल उर्फ अशीष चंद्र गुप्ता और महेश त्यागी उर्फ गुरदीप सिंह के रूप में हुई। इन दोनों आरोपियों से ठगी की रकम में से चार लाख रुपये, छह मोबाइल फोन, तीन सिम और एक कंप्यूटर बरामद किया गया है।
एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि पुलिस के पास फरीदकोट निवासी राम प्रकाश हांडा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि फोन के माध्यम से हुए संपर्क के आधार पर उसे कम समय में पैसा बढ़ाने की पालिसी करवाने का झांसा दिया गया और पालिसी करने के नाम पर उससे कभी चेक की डेट बढ़ाने, कभी टैक्स भरने और कभी जाली दस्तावेज भेज कर 38 लाख 47 हजार रुपये जमा करवाकर ठगी की गई है।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि अशीष चंद्र गुप्ता व गुरदीप सिंह अपने नाम बदल कर लोगों को बीमा कंपनी के नाम पर फोन पर झांसा देते हैं और उन्हें फायदा देने के नाम पर पैसे जमा करवाते हैं। यह कंपनी फर्जी होती है और पैसा जमा करवाने के बाद लोगों को ठगी का आभास होता है।
आर्थिक अपराध शाखा के इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह व थाना कोतवाली के एएसआई बलजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने दिल्ली में छापेमारी करते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया। एसएसपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इनके साथियों का भी पता लगाया जा रहा है।