{"_id":"57b066514f1c1be4086ead34","slug":"arrest-two-accused-arrested-loot-bike-theft-moga-crime-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट और बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट और बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Sun, 14 Aug 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी नारकोटिक एंड ड्रग सेल स्टाफ ने लूटपाट और बाइक चोरी करने वाले गिरोह को बेनकाब कर उनसे 11 बाइक और एक जेन कार बरामद की है। एसपी (आई) अमरजीत सिंह घुमन ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जिला पुलिस प्रमुख सनेह दीप शर्मा के निर्देश के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर पुलिस की ओर से नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
इस दौरान एंटी नारकोटिक एंड ड्रग सेल के इंचार्ज जसविंदर सिंह और एएसआई अवनीत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक पर सवार दो नौजवानों को रोका। उन्होंने बाइक चोरी किए होने के संदेह पर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने माना कि वह नशा पूर्ति के लिए जनतक स्थानों से बाइक चोरी करते थे।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ सोनी निवासी कोट ईसेखां हाल आबाद टीचर कॉलोनी, बहोना रोड, मोगा और दविंदर सिंह उर्फ काका निवासी कोट ईसेखां के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने चोरी की बाइक अलग-अलग स्थानों पर छिपा कर रखी हुई थी। उनकी निशानदेही पर 11 बाइक और एक जेन कार बरामद की गई।
विज्ञापन
डीएसपी (आई) सत्तपाल सिंह गिल ने बताया कि आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ सोनी थाना धर्मकोट में दर्ज एक केस में भगोड़ा था। इन आरोपियों के खिलाफ थाना कबरवाला जिला मुक्तसर और थाना घल्लखुर्द जिला फिरोजपुर में नशा तस्करी, थाना सिटी और थाना सिटी साउथ, मोगा में लूटपाट के केस दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि कई मामलों में आरोपी जमानत पर बाहर आए हुए थे।
उन्होंने बताया कि आरोपी रविवार को लगती वाहनों की मंडी में यह बाइक बेचने की ताक में थे और पहले ही पुलिस ने काबू कर लिए। बरामद की बाइकों में दलजीत सिंह गांव धालीवाल कलां, जिला फरीदकोट, सरबजीत सिंह गांव लोहगढ़ जिला मोगा, दलजीत सिंह निवासी शाहकोट जिला जालंधर, अरविंदर कुमार निवासी कोट बादल खां जिला जालंधर आदि लोगों के नाम पर थे।