फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   arrest, three accused arrested, member of a group, ATM breaking group, jalandhar, punjab

एटीएम तोड़ने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Thu, 01 Dec 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 01 Dec 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
arrest, three accused arrested, member of a group, ATM breaking group, jalandhar, punjab
गिरफ्तार - फोटो : file photo
स्थानीय कमिश्नरेट पुलिस टीम ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो धोगड़ी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को तोड़ने के लिए जा रहा था। गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से तेजधार हथियारों के अलावा चोरी के वाहन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


डीसीपी इंवेस्टिगेशन संदीप शर्मा, एसएचओ इंदरजीत सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी। उसके आधार पर लंबा पिंड इलाके में नाकेबंदी की गई। इसके  बाद पुलिस ने एक मारुति कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें सवार मुहम्मद अली निवासी गुरु तेग बहादुर नगर लुधियाना, कर्ण निवासी सराय खास जालंधर, राहुल निवासी सिकंदरपुर आदमपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वहीं रोहित निवासी जालंधर और रवि निवासी लुधियाना मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने तीन बाइक, दो कारें, 6 एलसीडी और हथियार बरामद किए हैं। आरोपी कर्ण एटीएम इंजीनियर है। उसने ही धोगड़ी रोड पर स्थित एटीएम को तोड़ने की योजना गिरोह के साथ बनाई थी। डीसीपी के मुताबिक मुहम्मद अली पर 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed