{"_id":"5849493a4f1c1bf959449eed","slug":"arrest-three-accused-arrested-loot-planing-of-looting-police-case-faridkot-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की योजना बनाते गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की योजना बनाते गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Thu, 08 Dec 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए स्टाफ ने शुगर मिल के पीछे बैठकर किसी पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे एक गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है जबकि इस दौरान उनके दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 6 मोबाइल फोन, 3 बाइक, एक पिस्तौल 12 बोर, दो कारतूस बरामद किए हैं। इनके खिलाफ थाना कोतवाली में आपराधिक केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि चुनाव सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में मोबाइल फोन छीनने व लूटपाट करने के आदी राधव कुमार उर्फ विक्की, गगनदीप उर्फ गगन, आजाद सिंह उर्फ जीता, सुखदेव सिंह उर्फ विक्की व शाहबी ने गिरोह बनाया हुआ है। अब वह हथियारों से लैस होकर शुगर मिल की इमारत के पीछे किसी पंप को लूटने की योजना बना रहे है।
सीआईए स्टाफ के एसआई जसपाल सिंह की अगुवाई में टीम बनाकर छापेमारी की गई। दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों राधव कुमार, गगनदीप, आजाद सिंह को काबू कर लिया जबकि सुखदेव सिंह व शाहबी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने बताया कि उक्त गिरोह की गिरफ्तारी से कई घटनाओं के सुलझने की उम्मीद है। दो दिन पहले ही इन्होंने कोटकपूरा रोड पर दो घटनाओं में दो लोगों से मोबाइल फोन छीने थे जिसके संदर्भ में थाना कोतवाली में केस भी दर्ज है।