फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   arrest, four accused arrested, loot at highway, loot gang, moga, jalandhar, punjab

हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Aug 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Mon, 08 Aug 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
arrest, four accused arrested, loot at highway, loot gang, moga, jalandhar, punjab
‌गिरफ्तार - फोटो : demo
सीआईए स्टाफ पुलिस ने हत्या एवं हाईवे पर लूटपाट करने वाले दो भगोड़े आरोपियों समेत छह सदस्यों वाले गिरोह को बेनकाब कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार देर शाम ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


डीएसपी (डी) सतपाल सिंह गिल ने बताया कि सीआईए पुलिस को सूचना मिली थी कि बस अड्डा गांव मेहना के पास बेआबाद जगह में कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे हैं। एएसआई पहाड़ा सिंह, मुखत्यार सिंह, गुलजार सिंह और भलविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा तो मनजीत सिंह उर्फ मच्छर निवासी मुगलु पत्ती बाघा पुराना को 12 बोर देसी पिस्तौल, स्वर्ण जीत सिंह उर्फ सीपा निवासी राजेआना को 315 बोर देसी पिस्तौल, गुरदीप सिंह उर्फ गोरा निवासी कुस्सा को 12 बोर देसी पिस्तौल और गुरजपाल सिंह उर्फ गुरजा निवासी राउके कलां को 315 बोर के पिस्तौल समेत काबू किया गया।
विज्ञापन


गिरोह के दो मेंबर राजू डाक्टर निवासी अलम वाला और राजदीप सिंह उर्फ गोरी निवासी केहर सिंह वाला फरार होने में सफल हो गए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो आरोपी दो हत्याओं के मामले में भगोड़े थे। एएसआई पहाड़ा सिंह ने बताया कि इस वर्ष 22 मई को थाना बधनी कलां में दर्ज हत्या केस में आरोपी गुरपाल सिंह उर्फ गरजा नामजद आरोपी है और वह भगोड़ा था। इसके अलावा गुरदीप सिंह उर्फ गोरा भी थाना बधनी कलां में 11 सितंबर 2014 को गांव कुस्सा में हत्या और 11 अगस्त 2014 को एक जानलेवा हमले के केस में भगोड़ा था। यह गिरोह हाईवे पर लूटपाट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed